School Time Change: आज से इतने बजे खुलेंगे सभी स्कूल, प्राइवेट स्कूलों को भी करना होगा पालन, कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों के समय में बदलाव

CG School Time: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए कोरबा जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों के समय में बड़ा परिवर्तन किया है। बढ़ती ठंड को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। यह फैसला छात्र-छात्राओं को सुबह की कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए लिया गया है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

दो पाली में संचालित स्कूलों का नया समय निर्धारित

जारी आदेश के अनुसार, दो पाली में संचालित होने वाले स्कूलों का समय बदल दिया गया है। प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों का समय अब प्रातः साढ़े आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक होगा। वहीं, हाईस्कूलों का समय दोपहर सवा बारह बजे से शाम साढ़े चार बजे तक कर दिया गया है। निजी संस्थानों को भी इस व्यवस्था का पालन करना होगा।

एक पाली वाले स्कूल और शनिवार के लिए अलग व्यवस्था

एक पाली में संचालित होने वाली शालाओं का समय यथावत सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक ही रहेगा। हालांकि, शनिवार को इन शालाओं का समय प्रातः साढ़े आठ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा जारी यह नई व्यवस्था 31 जनवरी तक लागू रहेगी, जिसके बाद मौसम के अनुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा।

अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा, ठंडी हवाएं सक्रिय

पूरे प्रदेश में गुरुवार का दिन सर्द हवा के साथ बीता। दिन के तापमान में मामूली गर्माहट के बावजूद रात के दौरान कई शहरों में तेज ठिठुरन महसूस की गई। अंबिकापुर में पारा गिरकर 6.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जो प्रदेश में सबसे कम था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर दिशा से आ रही ठंडी और शुष्क हवाएँ लगातार सक्रिय हैं, जिसके कारण तापमान में गिरावट की स्थिति बनी हुई है।

दिन में मामूली गर्माहट, पर रात में तेज ठिठुरन

दिन के दौरान दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जो दिन में मामूली गर्माहट का संकेत देता है। इसके बावजूद शाम ढलते ही ठंड का असर बढ़ जाता है। फिलहाल किसी भी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई है और मौसम पूरी तरह स्थिर बना हुआ है।
Also Read: CG School Holiday in December 2025: दिसंबर में स्कूलों में रहेंगी इतने दिनों की छुट्टियाँ, शीतकालीन अवकाश सहित देखें छुट्टी की लिस्ट…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button