
Child Abuse: बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आश्रम में रह रही 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगा है। यह मामला तब उजागर हुआ जब एक वायरल वीडियो में आरोपी युवक द्वारा अपराध स्वीकार करने की बातचीत सामने आई।
आश्रम के शिष्य पर गंभीर आरोप, बाबा पर दबाव डालने का शक
Ashram Crime: घटना पाररास रोशन नगर (वार्ड क्रमांक 20) स्थित दीनदयाल योग वेदांत फाउंडेशन आश्रम की बताई जा रही है। पीड़िता के साथ यह कथित घटना करीब पांच महीने पुरानी है। वायरल हुए वीडियो में आश्रम के शिष्य और कथित बाबा के बीच हुई बातचीत में शिष्य अपनी करतूत कबूलता हुआ नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक आरोपी शादीशुदा है और लंबे समय से आश्रम से जुड़ा था।
पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज
Balod News: नाबालिग की परिजनों की शिकायत पर बालोद थाना में मामला दर्ज किया गया है। पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत शंभू, राजबीर और दीनदयाल जेठुमल के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने एक सह आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है
पुलिस जांच जारी, मुख्य आरोपी बिहार निवासी
Baba Exposed: है। मुख्य आरोपी बिहार का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस गहन पूछताछ के ज़रिए पूरे मामले की परतें खोलने में जुटी है।
बड़ी कार्रवाई की संभावना
Viral Video Expose: पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। इसके साथ ही आश्रम के अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि जांच के बाद और भी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
यह मामला एक बार फिर आश्रमों और धार्मिक स्थलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करता है। बाल संरक्षण और न्याय व्यवस्था को इस मामले में संवेदनशीलता के साथ कठोर
Also Read: Train Cancelled: रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, 22 एक्सप्रेस व 4 पैसेंजर ट्रेनें हुईं रद्द, कुछ के मार्ग बदले गए, देखें लिस्ट



