राजनांदगांव में लव जिहाद का आरोप, साहू समाज और हिंदू संगठन का हंगामा

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव में लव जिहाद के आरोप को लेकर साहू समाज और हिंदू संगठन ने चिखली पुलिस चौकी पहुंचकर जमकर हंगामा किया। संगठनों का आरोप है कि साहू समाज की एक युवती को विशेष समाज के युवक ने बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया है। प्रेम प्रसंग का विरोध करते हुए बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए सदस्यों ने इसे लव जिहाद का मामला बताया और पुलिस से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।

विवाह का झांसा देकर भगाने का आरोप

चिखली पुलिस चौकी पहुँचे साहू समाज के अध्यक्ष भागवत साहू और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि युवक ने युवती को प्रेम प्रसंग में फंसाकर विवाह करने का झांसा दिया। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व ही युवती को जबरदस्ती घर से भागकर अपने घर ले जाया गया है। संगठनों ने पुलिस पर दबाव बनाया और युवक-युवती को थाने लाने की मांग की, जिसके बाद थाना परिसर में बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग मौजूद रहे।

तय रिश्ते के बावजूद दबाव बनाकर भगाने का दावा

साहू समाज के पदाधिकारी ने पुलिस को जानकारी दी कि उनकी समाज की युवती का रिश्ता समाज के ही एक युवक से तय हो चुका था। मुस्लिम समाज के युवक ने यह बात जानने के बावजूद उस पर दबाव बनाया और बहला-फुसला कर अपने घर ले गया। साहू समाज और हिंदू संगठन ने युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की है।

पुलिस ने युवती और परिजनों को बुलाकर लिए बयान

विरोध प्रदर्शन और बढ़ते हंगामे के बाद पुलिस ने संबंधित युवती और उसके परिजनों को थाने बुलाकर बयान लिए। एएसपी राहुल देव शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि चिखली चौकी में आया यह मामला बेटी और उसके माता-पिता के बीच का है और यह उनका निजी मामला है। पुलिस ने स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।

निजी मामला बताकर शांति बहाली की उम्मीद

पुलिस प्रशासन ने इस पूरे मामले को युवती और उसके माता-पिता के बीच का निजी मामला बताया है। एएसपी ने उम्मीद जताई है कि बातचीत के माध्यम से इस निजी विवाद का समाधान जल्द ही हो जाएगा। फिलहाल पुलिस ने हंगामा कर रहे संगठनों को शांत कराकर कानून व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की है।

Also Read: 70 हजार मितानिन फिर NGO के भरोसे, बीते साल स्वास्थ्य मंत्री ने इस मॉडल को गलत बताते हुए बंद करने की थी घोषणा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button