Ambikapur Live-in Case: 10 साल से लिव-इन में रह रहे प्रेमी-प्रेमिका में खूनी खेल, रक्षाबंधन पर घर जाने की बात पर बॉयफ्रेंड ने रेता गला, प्रेमिका अस्पताल में भर्ती

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर इलाके में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी-प्रेमिका के बीच रक्षाबंधन के दिन घर जाने को लेकर बहस हो गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि युवक ने धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद युवती ने भी खुद पर हमला कर अपना गला काट लिया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है।

10 साल से साथ रह रहे थे दोनों

CG Ambikapur Crime: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय मोहन पैकरा और 26 वर्षीय महिमा सिदार पिछले दस वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में थे। दोनों बीते दो महीनों से सुभाषनगर स्थित एक किराए के मकान में रह रहे थे। मोहन मूल रूप से दरिमा थाना क्षेत्र का रहने वाला था, जबकि महिमा सूरजपुर जिले के जयनगर इलाके के ग्राम कंदरई की निवासी है। दोनों के बीच काफी लंबे समय से रिश्ता चल रहा था।

सुबह के वक्त अचानक बढ़ा विवाद

Ambikapur Live-in Case: बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मकान में अचानक हंगामा शुरू हुआ। युवती के शुरुआती बयान के मुताबिक, जब वह सुबह बाथरूम से लौटकर कमरे में आई तो उसने मोहन को खून से लथपथ हालत में पाया। मोहन का गला कटा हुआ था और वह तड़प रहा था। यह नजारा देखकर युवती घबरा गई और उसने चीख-पुकार मचाने के बाद पास में रखे चाकू से खुद का भी गला काट लिया।

डायल 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया

मकान से आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और तुरंत डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तब तक मोहन की मौत हो चुकी थी और महिमा के गले से लगातार खून बह रहा था। पुलिस ने बिना देर किए घायल युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद युवती की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

फोरेंसिक टीम और पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही गांधीनगर थाना प्रभारी दिलीप दुबे पुलिस बल और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि महिमा रक्षाबंधन पर अपने घर जाना चाहती थी और मोहन को साथ चलने के लिए कह रही थी। मोहन इसके लिए तैयार नहीं था और इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवती के पूरे बयान व फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Also Read: मेघा पुल के पास महिला से दो युवकों ने किया दुष्कर्म, नौकरी का झांसा देकर हैवानियत, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button