
नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। आगामी बजट सत्र से ठीक पहले आयोजित हो रही इस बैठक को बेहद खास माना जा रहा है, जिसमें राज्य के विकास, धान खरीदी और जनहित से जुड़े कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बैठक समाप्त होने के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव मीडिया के सामने आएंगे और मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए नीतिगत निर्णयों की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।



