अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन, जानें कैसे पाएं ₹30,000 की वार्षिक स्कॉलरशिप: Azim Premji CG Scholarship Online 2025

Azim Premji Scholarship 2025: अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने छत्तीसगढ़ समेत 18 राज्यों की छात्राओं के लिए अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। इस योजना के तहत योग्य छात्राओं को प्रति वर्ष ₹30,000 की स्कॉलरशिप दी जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 10 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और छात्राएं 30 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

योजना की मुख्य जानकारी (Azim Premji Scholarship 2025)

विवरणजानकारी
फाउंडेशन का नामअजीम प्रेमजी फाउंडेशन
योजना का नामअजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना
आवेदन वर्ष2025-26
लाभार्थीसरकारी स्कूल की छात्राएं
सहायता राशि₹30,000 प्रतिवर्ष
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटazimpremjifoundation.org

उद्देश्य (Objective)

इस स्कॉलरशिप का उद्देश्य ज़रूरतमंद छात्राओं को उच्च शिक्षा (UG/Diploma) के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़ें और आत्मनिर्भर बन सकें।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • आवेदन शुरू : 10 सितंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 30 सितंबर 2025

छात्रवृत्ति राशि (Scholarship Amount)

योजना का नामछात्रवृत्ति
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप₹30,000/- प्रतिवर्ष

यह राशि दो किस्तों में दी जाएगी और 2 से 5 वर्ष तक मिलेगी (कोर्स की अवधि के अनुसार)।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।
    ऑनलाइन सेंटर पर ₹100 से अधिक शुल्क न दें।

पात्रता (Eligibility Criteria)

  • आवेदक केवल महिला छात्रा होनी चाहिए।
  • कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा सरकारी स्कूल/कॉलेज से नियमित विद्यार्थी के रूप में उत्तीर्ण।
  • सत्र 2025-26 में प्रथम वर्ष (UG या Diploma 2-5 वर्षीय कोर्स) में प्रवेश लिया हो।

आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • 10वीं और 12वीं की अंकसूची
  • कॉलेज प्रवेश प्रमाणपत्र / बोनाफाइड / फीस रसीद
  • बैंक पासबुक / बैंक स्टेटमेंट

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (How to Apply Online)

  1. आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org पर जाएं।
  2. नया रजिस्ट्रेशन (New Registration) पर क्लिक करें।

विभागीय वेबसाइट ओपन होगी, नए आवेदक होंगे तो आपको अपनी पात्रता जांचें का ऑप्शन दिखेगा, उसमें डिटेल्स जानकारी डालकर चेक करें। OK बटन पर क्लिक करके आगे बढ़ें

फिर अपना मोबाइल नंबर डालें, Send OTP पर क्लिक कर देवे। फिर OTP डालें Verify OTP पर क्लिक करें, आगे बढ़ें

व्यक्तिगत जानकारी भरें और पासवर्ड बनाकर रजिस्टर करें।

  • ID और Password से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज JPG/PNG/PDF फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • फॉर्म पूरा होने पर SUBMIT करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • ऑनलाइन आवेदन करने के बाद मेरिट सूची (Merit List) जारी की जाएगी।
  • चयनित छात्राओं से बैंक विवरण मांगा जाएगा।
  • सत्यापन के बाद छात्रा के खाते में छात्रवृत्ति राशि जमा की जाएगी।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना 2025 छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों की छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का सुनहरा अवसर है। यदि आप पात्र हैं, तो अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 से पहले ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें और ₹30,000 वार्षिक सहायता का लाभ उठाएं।

Also Read: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को मिलेगी 25 हजार रूपए की राशि, जानिए क्या है राहवीर योजना

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button