Balrampur News: चने की सब्जी में गिरी छिपकली, एक ही परिवार के 4 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार

Balrampur News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां हरिगवां गांव में एक परिवार द्वारा खाई गई चने की सब्जी में छिपकली गिर जाने से चार लोग बीमार हो गए। सभी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Balrampur News: मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात परिवार के लिए (lizard fell in vegetable) चने की सब्जी बनाई गई थी। परोसने से पहले किसी को यह पता नहीं चला कि सब्जी में छिपकली गिर चुकी है। खाना खाने के कुछ समय बाद ही परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी।

Balrampur Food Poisoning Case: बीमारों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। सभी को उल्टी, पेट दर्द और चक्कर जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। स्थिति गंभीर होती देख परिजन उन्हें तुरंत वाड्रफनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की देखरेख में सभी का इलाज चल रहा है। स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।

Also Read: Raipur Mobile Theft Case: मोबाइल लूटने पर रायपुर कोर्ट ने सुनाया उम्रभर की सजा और जुर्माना

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button