राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बस्तर दौरा: 7 फरवरी को जगदलपुर आएंगी महामहिम, प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर प्रवास पर रहेंगी। वे यहां संभाग स्तरीय ‘बस्तर पंडुम’ कार्यक्रम के बड़े आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर शासन और प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। राजधानी रायपुर से लेकर जगदलपुर तक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इस आयोजन का उद्देश्य बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाना है, जिसमें महामहिम की मौजूदगी चार चांद लगाएगी।

मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

दौरे की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और यातायात प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बस्तर और रायपुर कलेक्टर से जमीन स्तर की तैयारियों की रिपोर्ट ली गई। बैठक में गृह, स्वास्थ्य, लोक निर्माण और संस्कृति विभाग के तमाम बड़े सचिव मौजूद रहे। प्रशासन की कोशिश है कि राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें और किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश न रहे।

Also Read: PM Svanidhi Yojana: 50 हजार तक का बिना गारंटी लोन..साथ में क्रेडिट कार्ड, छोटे दुकानदारों के लिए कमाल की स्‍वन‍िध‍ि योजना

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button