Bastar Fighters Vacancy 2026: बस्तर फाइटर्स में 4600 पदों पर सीधी भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

CG Bastar Fighters Bharti 2026: बस्तर संभाग के स्थानीय युवाओं को पुलिस सेवा से जोड़ने के लिए बस्तर फाइटर्स में 4600 आरक्षकों की सीधी भर्ती की जाएगी। गृह विभाग ने भर्ती नियमावली तैयार कर ली है और पुलिस मुख्यालय की ओर से जल्द ही अलग से भर्ती विज्ञापन जारी किया जाएगा।

बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: मुख्य विवरण एवं चयन प्रक्रिया

विवरण / श्रेणीप्रमुख शर्तें एवं नियम
कुल पद4600 आरक्षक पद (सीधी भर्ती)
मूल निवासी शर्तसंबंधित जिले का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य
शैक्षणिक योग्यता• सामान्य वर्ग: 10वीं पास

• ST वर्ग एवं माओवाद पीड़ित परिवार: 5वीं पास
आयु सीमा18 से 28 वर्ष (SC, ST, OBC, महिला, पूर्व सैनिक, होमगार्ड एवं संविदा कर्मियों को नियमानुसार छूट)
आरक्षण एवं बोनस अंक• स्थानीय भाषा/बोली: 20 बोनस अंक

• महिला आरक्षण: 30%

• होमगार्ड (3 वर्ष सेवा): 25%

• पूर्व सैनिक: 10%
शारीरिक दक्षता परीक्षा (100 अंक)लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़

(कट-ऑफ: सामान्य – 60%, SC/ST/OBC – 50%)
लिखित परीक्षा (100 अंक)सामान्य ज्ञान, बुद्धि-विवेक, स्थानीय भूगोल व संस्कृति, अंकगणित (PET मेरिट के आधार पर चयन)
साक्षात्कार (20 अंक)लिखित परीक्षा के मेरिट आधार पर कुल पदों के 3 गुना अभ्यर्थियों का चयन

स्थानीय युवाओं को मिलेगा विशेष लाभ

Local: इस भर्ती में संबंधित जिले का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य होगा। स्थानीय भाषा या बोली जानने वाले अभ्यर्थियों को 20 बोनस अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा स्थानीय महिलाओं, होमगार्ड और पूर्व सैनिकों के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं।

  • स्थानीय बोली जानने पर 20 बोनस अंक
  • स्थानीय महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण
  • 3 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके होमगार्ड के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण
  • पूर्व सैनिकों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण
  • संबंधित जिले का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य

बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: शैक्षणिक योग्यता Bastar Fighters Bharti Qualification

Eligibility: सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है। वहीं एसटी वर्ग के अभ्यर्थी 5वीं पास होने पर भी आवेदन के पात्र होंगे।

माओवाद प्रभावित क्षेत्रों के माओवाद पीड़ित परिवारों और राहत शिविरों में रहने वाले परिवारों के सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को भी 5वीं पास होने पर आवेदन का अवसर मिलेगा।

आयु सीमा और छूट Age Limit

Age Limit: भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

  • न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 28 वर्ष
  • SC/ST/OBC को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट
  • महिलाओं को नियमानुसार अतिरिक्त छूट
  • पूर्व सैनिकों को नियमानुसार अतिरिक्त छूट
  • नगर सैनिकों को नियमानुसार अतिरिक्त छूट
  • संविदा कर्मचारियों को नियमानुसार अतिरिक्त छूट

100 अंकों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा Bastar Fighters Physical Test

Physical Test: चयन प्रक्रिया में पहले 100 अंकों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसमें अभ्यर्थियों को विभिन्न शारीरिक स्पर्धाओं में शामिल होना होगा।

  • लंबी कूद
  • ऊंची कूद
  • गोला फेंक
  • 100 मीटर दौड़
  • 800 मीटर दौड़

शारीरिक दक्षता परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 60 प्रतिशत तथा SC, ST और OBC वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होगा।

मेरिट के आधार पर लिखित परीक्षा के लिए चयन Bastar Fighters Bharti Selection Process

Merit: शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों की मेरिट तैयार की जाएगी। इसी मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए चयनित किया जाएगा।

लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे—

  • सामान्य ज्ञान
  • बुद्धि-विवेक
  • स्थानीय भूगोल एवं संस्कृति
  • अंकगणित

तीन गुना अभ्यर्थियों का होगा इंटरव्यू Interview:

लिखित परीक्षा के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पदों की संख्या के तीन गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 20 अंकों का होगा।

इस तरह भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

कुल चयन प्रक्रिया एक नजर में

Selection: बस्तर फाइटर्स आरक्षक भर्ती की प्रमुख चयन प्रक्रिया इस प्रकार होगी—

  1. शारीरिक दक्षता परीक्षा – 100 अंक
  2. शारीरिक परीक्षा के आधार पर मेरिट
  3. लिखित परीक्षा – 100 अंक
  4. लिखित परीक्षा के बाद तीन गुना अभ्यर्थियों का चयन
  5. साक्षात्कार – 20 अंक
  6. स्थानीय बोली जानने वाले अभ्यर्थियों को 20 बोनस अंक

4600 पदों की भर्ती का इंतजार

बस्तर संभाग के स्थानीय युवाओं के लिए 4600 आरक्षक पदों की यह भर्ती बड़ा अवसर होगी। गृह विभाग द्वारा भर्ती नियमावली तैयार किए जाने के बाद अब पुलिस मुख्यालय की ओर से अलग भर्ती विज्ञापन जारी किया जाना है। आवेदन की तारीख, ऑनलाइन आवेदन लिंक और विस्तृत विज्ञापन की जानकारी आधिकारिक भर्ती अधिसूचना जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।

बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: महत्वपूर्ण लिंक Bastar Fighters Online Links

विवरणआधिकारिक लिंक / पोर्टल
छत्तीसगढ़ पुलिस आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन एवं भर्ती पोर्टलयहां क्लिक करें
भर्ती अधिसूचना एवं नियमपुस्तिका (PDF)आधिकारिक विज्ञप्ति जारी होने पर अपडेट होगा
बस्तर फाइटर्स अपडेटयहाँ देखें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ क्लिक करें

Also Read: CG Forest Guard Exam Date: छत्तीसगढ़ वनरक्षक भर्ती के 1484 पदों पर लिखित परीक्षा की तारीख जारी, जानें पूरी डिटेल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button