राज्योत्सव में बेमेतरा कलेक्टर पर अभद्रता का आरोप, भाजपा विधायक और पार्षदों ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार, कलेक्टर के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

बेमेतरा: Bemetara Rajyotsav: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर बेमेतरा में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब भाजपा के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। यह विवाद इतना बढ़ गया कि भाजपा विधायक दीपेश साहू सहित अन्य नेताओं ने कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए स्थल से बहिर्गमन कर दिया। यह पूरी घटना सांसद विजय बघेल की मौजूदगी में हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कलेक्टर रणबीर शर्मा ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें अपमानित किया।

कलेक्टर पर अभद्रता का आरोप

Bemetara News: भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राज्योत्सव कार्यक्रम चल रहा था, और वे कलेक्टर रणबीर शर्मा के ठीक पीछे बैठे थे। इसी दौरान, जब कार्यक्रम स्थल पर कुछ वेटर अपना काम कर रहे थे, तो कलेक्टर ने उन्हें डांटते हुए कहा, “चलो, यहां से भागो।” आरोप है कि इसके कुछ ही क्षण बाद कलेक्टर ने ऊंची आवाज में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को भी कहा, “चलो आप लोग भी यहां से पीछे बैठो।”

जनप्रतिनिधियों ने जताया विरोध

कलेक्टर के इस व्यवहार को जनप्रतिनिधियों ने अपमानजनक माना। एक भाजपा कार्यकर्ता ने बताया कि हम लोग जनप्रतिनिधि हैं और हमारे साथ पार्षद भी थे, लेकिन कलेक्टर का यह व्यवहार बिल्कुल भी उचित नहीं था।

कार्यकर्ताओं ने तत्काल इसकी सूचना विधायक दीपेश साहू को दी। इसके बाद विधायक के नेतृत्व में सभी भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि विरोध जताते हुए कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए और रेस्ट हाउस लौट आए। इस घटना के कारण राज्योत्सव के दौरान राजनीतिक गहमागहमी देखने को मिली।

Also Read: VIDEO: अमित जोगी का दावा: ‘मुझे रायपुर पुलिस ने किया नजरबंद’, काले कपड़े पहन PM मोदी से मिलने वाले थे

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button