दिल दहला देने वाली घटना: गर्लफ्रेंड से मिला धोखा, युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से मिले धोखे के बाद ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक का शव उसलापुर रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी आपबीती बयान की है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

सुसाइड नोट में लिखा: ‘जिससे प्यार किया, उसी ने रेप केस में फंसाया’

मृतक की पहचान गौरव सवन्नी (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट में रहता था। जानकारी के अनुसार, गौरव सिर्फ पांच दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटा था।

गौरव ने अपने सुसाइड नोट में स्पष्ट रूप से लिखा है कि जिस लड़की से उसने सच्चा प्यार किया, उसी ने उसे झूठे रेप केस में फंसा दिया।

गौरव शनिवार शाम को घर से काले रंग की शर्ट और पैंट पहनकर निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। घर पर सुसाइड नोट मिलने के बाद परिजन घबरा गए और तुरंत उसकी तलाश शुरू कर दी।

ऑनलाइन मुलाकात, प्रेम-प्रसंग और फिर जेल

गौरव के पिता अशोक सवन्नी के अनुसार, उनका बेटा हाल ही में नोएडा से लौटा था और तब से ही वह गहरे तनाव में था। उन्होंने बताया कि नोएडा में रहने के दौरान गौरव की मुलाकात एक ऑनलाइन डेटिंग साइट (जैसे शादी डॉट कॉम) के जरिए एक युवती से हुई थी। दोनों के बीच जल्द ही प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।

हालांकि, कुछ समय बाद रिश्ते में खटास आ गई। युवती ने गौरव पर रेप का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करा दिया, जिसके बाद नोएडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

सदमा नहीं झेल पाया युवक

गौरव करीब 15 दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। परिजनों ने बताया कि जेल जाने और प्यार में धोखा मिलने की घटना को वह भुला नहीं पा रहा था। परिवार के लोग लगातार उसे समझा रहे थे, लेकिन वह गहरे डिप्रेशन से बाहर नहीं निकल सका।

परिजनों की सूचना के कुछ ही देर बाद, देर रात करीब 12 बजे अल्का एवेन्यू के पास रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिली। सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है।

Also Read: लव, सेक्स और धोखा: PHE के SDO ने महिला डॉक्टर को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया गर्भपात, दूसरी लड़की से कर रहा था शादी, पुलिस के पहुंचते ही….हुआ फरार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button