भिलाई में 5वीं क्लास के छात्र ने लगाई फांसी, स्कूल जाने की उम्र में बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम, वजह जान रह जाएंगे दंग

Bhilai Student Suicide News: छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। जामुल थाना क्षेत्र के नवीन चौक के पास कुरूद इलाके में रहने वाले पांचवीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक छात्र की पहचान मनीष देवांगन के रूप में हुई है। इस घटना के सामने आने के बाद से इलाके में शोक का माहौल है और हर कोई यह जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर एक छोटे से बच्चे ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया।

परिवार में अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने की चर्चा, पुलिस कर रही तहकीकात

Jamul Police Investigation Bhilai:घटना के बाद शुरुआती तौर पर यह बात सामने आ रही है कि कुछ दिन पहले परिवार में किसी के निधन के बाद बड़े पिता के अस्थि विसर्जन में जाने को लेकर चर्चा हुई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि मनीष को उस कार्यक्रम में साथ ले जाने से मना कर दिया गया था। अब इस बात को छात्र के इस कदम से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि आत्महत्या के पीछे यही वजह थी या इसके पीछे कोई और पारिवारिक या मानसिक तनाव था।

जामुल थाना पुलिस ने शुरू की जांच, परिजनों से हो रही पूछताछ

Bhilai Manish Dewangan Suicide Case: सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया। पुलिस फिलहाल परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्र किन परिस्थितियों से गुजर रहा था और उसने यह कदम किन कारणों के चलते उठाया, इसका खुलासा विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Also Read: VIDEO: ग्राम मेघा नाले में बही मासूम की मौt के बाद खौला खून, जीवन निषाद ने पेट्रोल पंप में लगाई थी आग, भेजे गए जेल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button