CG Teacher Promotion 2025: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की बड़ी पदोन्नति: स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए 1227 व्याख्याताओं के आदेश, अब तक 7000 से ज्यादा को मिला प्रोन्नति का लाभ

रायपुर: Teacher Promotion 2025: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के शिक्षकों के लिए एक और बड़ी खुशखबरी दी है। 23 जुलाई को विभाग ने 1227 व्याख्याताओं (टी संवर्ग) की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए हैं। ये व्याख्याता हिन्दी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, गणित, भौतिकी, रसायन, जीवविज्ञान, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र और वाणिज्य जैसे विषयों से जुड़े हैं।

अब इन सभी शिक्षकों की पदोन्नति के बाद पदस्थापना काउंसिलिंग के ज़रिए की जाएगी ताकि पारदर्शिता और तर्कसंगत व्यवस्था बनी रहे।

एक साल में 7000 से अधिक पदोन्नतियां, लगातार सक्रिय है स्कूल शिक्षा विभाग

स्कूल शिक्षा विभाग की यह कार्रवाई कोई पहली बार नहीं है। बीते एक साल में विभाग ने लगभग 7000 शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ दिया है। इसमें जिला और संभाग स्तर पर पदोन्नति प्रक्रियाएं पूरी की गईं।

इसी क्रम में 2621 सहायक शिक्षकों (विज्ञान प्रयोगशाला) की सीधी भर्ती भी काउंसिलिंग के माध्यम से पूरी की जा चुकी है, जिससे स्कूलों में प्रैक्टिकल एजुकेशन को मजबूत किया जा सके।

2900 प्राचार्य पहले ही हो चुके हैं प्रोन्नत, ई संवर्ग का मामला कोर्ट में

CG Teacher Counselling: इससे पहले 30 अप्रैल को लगभग 2900 प्राचार्यों के प्रोन्नति आदेश भी स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए थे। अब जल्द ही उनकी पदस्थापना भी काउंसिलिंग के ज़रिए सुनिश्चित की जाएगी।

हालांकि, ई संवर्ग के प्राचार्यों का मामला अभी माननीय न्यायालय में लंबित है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोर्ट के फैसले के अनुसार समयबद्ध कार्यवाही की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय की प्राथमिकता में शिक्षा सुधार

7000 Teacher Promotions: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय है। शिक्षक समुदाय के हित में त्वरित और प्रभावी फैसले लिए जा रहे हैं। सरकार की मंशा साफ है। योग्यता, वरिष्ठता और कार्यक्षमता के आधार पर शिक्षकों को उनका हक देना।

मुख्यमंत्री ने पहले ही कहा था कि राज्य की शिक्षा प्रणाली को सशक्त बनाने के लिए शिक्षकों को समय पर पदोन्नति और अवसर देना ज़रूरी है, ताकि वो और अधिक प्रेरित होकर काम कर सकें।

Also Read: CG School News: छत्तीसगढ़ के हर स्कूल में लागू होगा मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान, अब हर विद्यालय की होगी कड़ी निगरानी और प्रगति का मूल्यांकन, आदेश जारी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button