VIDEO: पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान वायरल, कहा- NHM कर्मियों से किया वादा पूरा नही किया इसलिए कांग्रेस हार गई, मैं खुद भी हारा..

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने पार्टी की हार पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार इसलिए झेलनी पड़ी क्योंकि घोषणा पत्र में किए गए नियमितीकरण के वादे पूरे नहीं हो सके।

हड़ताली NHM कर्मचारियों से की मुलाकात

सोमवार को सिंहदेव महासमुंद पहुंचे, जहां उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों से मुलाकात की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से किया गया नियमितीकरण का वादा पूरा न करना कांग्रेस की हार के प्रमुख कारणों में से एक रहा। सिंहदेव ने माना कि इससे जनता और कर्मचारियों में नाराजगी रही, जिसका सीधा असर चुनावी नतीजों पर पड़ा।

Also Read: CG NHM Strike: हड़ताली NHM कर्मचारियों को 24 घंटे का नोटिस, हड़ताल बंद कर ड्यूटी पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी

देखिये वीडियो-

कर्मचारी संघ ने कहा सरकार के लिए चेतावनी

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमित मिरी ने सिंहदेव के बयान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस नेता ने खुद मान लिया कि अधूरे वादों की वजह से हार मिली, तो यह मौजूदा भाजपा सरकार के लिए भी चेतावनी है। यदि घोषणा पत्र में किए गए वादे पूरे नहीं किए गए तो किसी भी दल को सत्ता गंवानी पड़ सकती है।

Also Read: Bastar University Teacher Bharti Scam: बस्तर विवि शिक्षक भर्ती में घोटाला, जांच में गड़बड़ी साबित, विधायक अजय चंद्राकर ने विधानसभा में उठाया था मामला

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button