CG Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ में मंत्रीमंडल विस्तार पर आया बड़ा अपडेट, विदेश दौरे से पहले सीएम साय ने कही ये बात 

CG Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही हैं। अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विदेश दौरे से पहले इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। पत्रकारों से बातचीत में सीएम साय ने संकेत दिया कि कैबिनेट विस्तार जल्द हो सकता है, लेकिन फिलहाल थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

मंत्री पद के दावेदारों की निगाहें दिल्ली पर टिकी

Chhattisgarh Cabinet Expansion: राज्य में बीजेपी की सरकार बने करीब आठ महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का पूर्ण गठन नहीं हो पाया है। मौजूदा समय में सिर्फ 4 मंत्री ही कार्यभार संभाल रहे हैं, जिससे नए चेहरों की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज बनी हुई हैं। सीएम साय के ताजा बयान के बाद यह साफ है कि केंद्रीय नेतृत्व से मंजूरी मिलते ही विस्तार की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

21 अगस्त से सीएम का 10 दिन का विदेश दौरा

CM Sai Statement: मुख्यमंत्री साय 21 अगस्त से 10 दिनों के लिए जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर जा रहे हैं। इस यात्रा का मकसद राज्य में निवेश को बढ़ावा देना है। सीएम ने बताया कि छत्तीसगढ़ में नई औद्योगिक नीति लागू होने के बाद निवेशकों की रुचि बढ़ी है, और अब विदेशी कंपनियों को भी राज्य में आमंत्रित किया जा रहा है।

मुख्य सचिव भी रहेंगे साथ

Ministerial Expansion: सीएम साय की इस विदेश यात्रा में राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी उनके साथ होंगे। दोनों नेता टोक्यो और सियोल में कई उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। सीएम बनने के बाद साय की यह पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा होगी, जिस पर सरकार की निगाहें टिकी हुई हैं।

निवेशकों को CIA कार्यक्रम में आमंत्रण

CG Cabinet Vistar: मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस दौरे के दौरान CIA (Confederation of Indian Industry) के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया जाएगा, जहां विदेशी निवेशकों को छत्तीसगढ़ आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

कैबिनेट विस्तार पर फिर बढ़ीं उम्मीदें

सीएम साय के “हो भी सकता है” वाले बयान के बाद एक बार फिर से राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। अब देखना यह होगा कि विदेश दौरे से लौटने के बाद इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाया जाता है या फिर इंतजार और लंबा खिंचता है।

Also Read: Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 47 नए पदाधिकारी नियुक्तः 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री बनाए गए, किसे क्या जिम्मेदारी मिली देखिए लिस्ट

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button