Bilaspur Veterinary Assistant Recruitment 2026: अगर आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और पशुपालन विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार अवसर है। कार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, बिलासपुर द्वारा सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी (Assistant Veterinary Field Officer) के 24 संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। अभ्यर्थियों का चयन डिप्लोमा में प्राप्त अंकों एवं कार्य अनुभव के आधार पर मेरिट सूची बनाकर किया जाएगा।
Bilaspur Veterinary Assistant Recruitment 2026 Overviewविवरण जानकारी विभाग संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, बिलासपुर पद का नाम सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी कुल पद 24 नौकरी का प्रकार संविदा आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 08 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे तक) नौकरी स्थान बिलासपुर (छ.ग.) वेतन ₹23,350/- प्रतिमाह आधिकारिक वेबसाइट यहां क्लिक करें
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)कार्यक्रम तिथि आवेदन प्रारंभ विज्ञापन जारी होने से आवेदन की अंतिम तिथि 08 जुलाई 2026 आवेदन जमा करने का समय शाम 5:00 बजे तक दावा-आपत्ति सूची जारी होने के 7 दिन के भीतर अंतिम मेरिट सूची दावा-आपत्ति निराकरण के बाद
रिक्त पदों का विवरण (Category Wise Vacancy)वर्ग पद अनारक्षित (UR) 12 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 3 अनुसूचित जाति (SC) 4 अनुसूचित जनजाति (ST) 5 कुल पद 24
नोट: दिव्यांग आरक्षण केवल अस्थिबाधित एवं श्रवणबाधित (40% या अधिक) अभ्यर्थियों के लिए लागू होगा।
आयु सीमा (Veterinary Assistant Bharti Age Limit)न्यूनतम आयु अधिकतम आयु 18 वर्ष 35 वर्ष
आयु की गणना: 01 जनवरी 2026 के अनुसार।
आरक्षित वर्ग को शासन के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
वेतन (Veterinary Assistant Salary)पद प्रतिमाह वेतन सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी ₹23,350/-
यह एकमुश्त मानदेय होगा।
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility)पद योग्यता सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी 10+2 (जीव विज्ञान) उत्तीर्ण एवं मान्यता प्राप्त संस्था से Diploma in Animal Husbandry न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण।
अनिवार्य शर्तें
छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। बिलासपुर जिले के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने पर बिलासपुर संभाग के अन्य जिलों के उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा। चयन प्रक्रिया (Veterinary Assistant Selection Process)इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
मानदंड वेटेज डिप्लोमा में प्राप्त अंक 80% शासकीय कार्य अनुभव 20% कुल 100%
अनुभव अंकप्रत्येक 1 वर्ष = 4 अंक अधिकतम = 20 अंक 6 माह से अधिक अनुभव = 1 वर्ष माना जाएगा। आवेदन शुल्कविवरण शुल्क पोस्टल ऑर्डर ₹10/- शपथ पत्र हेतु स्टाम्प ₹50/-
आवश्यक दस्तावेज: Required Documents Veterinary Assistant 10वीं की अंकसूची 12वीं की अंकसूची Diploma in Animal Husbandry की सभी अंकसूचियां मूल निवास प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) ₹50 के स्टाम्प पर नोटरी शपथ पत्र स्वयं का फोटो पहचान पत्र NOC (यदि पहले से कार्यरत हों) ऑफलाइन आवेदन कैसे करें? How to apply offline?स्टेप विवरण Step-1 आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करें। Step-2 आवेदन पत्र सही-सही भरें। Step-3 सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें। Step-4 ₹10 का पोस्टल ऑर्डर संलग्न करें। Step-5 ₹50 के स्टाम्प पर नोटरी शपथ पत्र लगाएं। Step-6 दो स्वयं के पते वाले लिफाफे (₹5 डाक टिकट सहित) संलग्न करें। Step-7 आवेदन निर्धारित पते पर स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक या स्वयं कार्यालय में जमा करें।
आवेदन भेजने का पताकार्यालय संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग, कलेक्ट्रेट के सामने, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
महत्वपूर्ण निर्देश: Important Instructionsभर्ती पूरी तरह संविदा आधार पर होगी। कार्यकाल एक वर्ष अथवा नियमित नियुक्ति तक रहेगा। चयन के बाद मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र देना अनिवार्य होगा। बिना पूर्व सूचना एक माह से अधिक अनुपस्थित रहने पर सेवा समाप्त की जा सकती है। वर्तमान में कार्यरत अभ्यर्थियों को NOC संलग्न करना अनिवार्य होगा। अंतिम चयन एवं भर्ती संबंधी सभी अधिकार जिला प्रशासन के पास सुरक्षित रहेंगे। महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)Also Read: Gaurela Pendra Marwahi NHM Recruitment 2026: स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती, 12वीं पास से लेकर डिग्रीधारक उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन