भाजपा ने धमतरी की नई कार्यकारिणी की घोषित: जानिए किसे क्या जिम्मेदारी मिली

धमतरी। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुटी है। जिलों में नई कार्यकारिणी बन रही है और इसी सिलसिले में बुधवार को धमतरी जिले की नई भाजपा जिला कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है।

इस नई टीम का गठन प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और धमतरी जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस की सहमति के बाद किया गया। कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा ने की।

प्रकाश बैस बने जिलाध्यक्ष, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

नई कार्यकारिणी में प्रकाश बैस को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पार्टी ने उपाध्यक्ष पद पर सात चेहरों को जगह दी है। इन नामों में तिलोकचंद जैन, श्यामा नरेश साहू, विजय यदु, पुष्पेन्द्र साहू, रविकांत चंद्राकर और अकबर कश्यप शामिल हैं।

महामंत्री के तौर पर महेन्द्र पंडित और राकेश साहू को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। ये दोनों संगठन के महत्वपूर्ण रणनीतिक और प्रशासनिक कामकाज को देखेंगे।

इन चेहरों को मिला मंत्री पद, महिला नेतृत्व को भी जगह

पार्टी ने मंत्री पद के लिए पांच नेताओं का चयन किया है। हेमंत चंद्राकर, आनंद यदु, कुलेश्वरी गायकवाड़, लोकेश्वरी पटेल और दिनेश्वरी नेताम को मंत्री बनाया गया है। खास बात यह है कि महिला नेताओं को भी संगठन में उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है।

चंद्रकला साहू बनीं कोषाध्यक्ष

कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी चंद्रकला साहू को दी गई है। अब जिले की आर्थिक और बजट से जुड़ी गतिविधियां उनके जिम्मे होंगी।

धमतरी में घोषित इस नई कार्यकारिणी से साफ है कि पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Also Read: Youth Congress: भारतीय युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के तीन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, देखिये पूरी लिस्ट

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button