भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा- “नक्सली कांग्रेस के दामाद हैं”

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद को लेकर बहस तेज हो गई है। इस मुद्दे पर भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है उन्होंने नक्सलियों को लेकर ऐसा बयान दिया है जिससे छत्तीसगढ़ के सियासत गलियारों में हलचल मच गई है।

विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, नक्सली तो कांग्रेस के दामाद हैं। जिस तरह दामाद का स्वागत किया जाता है वैसे ही कांग्रेस ने नक्सलियों का स्वागत किया है उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने नक्सलियों को खुला निमंत्रण दिया और कहा आओ तुम्हारा स्वागत है।

कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने आगे कहा कि कांग्रेस की नीतियों और आदिवासी क्षेत्र की अपेक्षा ने ही छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को पनपने का अवसर दिया है। कांग्रेस ने आदिवासी क्षेत्रों में शोषण किया नतीजतन, नक्सल गतिविधियाँ और अधिक गहराती चली गईं।

उन्होंने कहा कि 1980 में जब सत्ता पूरी तरह कांग्रेस के हाथ में थी तब भी आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया यही वजह है कि नक्सलवाद की जड़े मजबूत होती गई । लेकिन अब जब भाजपा की सरकार समूचे भारत को नक्सलमुक्त करने और आदिवासियों के विकास की दिशा में काम कर रही है तो कांग्रेस के नेताओं में बेचैनी और घबराहट साफ़ तौर पर देखी जा सकती है।

अजय चंद्राकर के इस बयान के बाद कांग्रेस में खासा बौखलाहट देखने को मिल रहा है, चंद्राकर के तीखे बयान के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में नक्सलवाद एक बार फिर से गर्म मुद्दा बनकर सामने आया हैं।

Also Read: कुरुद को मिलेगा नगर पालिका का दर्जा, अधिसूचना जारी, विधायक अजय चंद्राकर के सतत प्रयासों का परिणाम, जनसुविधाओं का होगा विस्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button