छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा फेरबदल, 10 साल बाद बदले प्रदेश संगठन महामंत्री, पवन साय भेजे गए झारखंड, जानिए किसे मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh BJP Big Reshuffle: भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय और राज्य स्तर पर बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। इसके तहत कई राज्यों के संगठन महामंत्रियों और प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है।इसी क्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन ढांचे में भी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है। लंबे समय से छत्तीसगढ़ में प्रदेश संगठन महामंत्री की कमान संभाल रहे वरिष्ठ नेता पवन साय को अब झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह पर कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ भाजपा का नया संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है।

कर्मवीर संभालेंगे छत्तीसगढ़, पवन साय को झारखंड की कमान

BJP Organisational Changes News: संगठन में हुए इस ताजा बदलाव के तहत कर्मवीर सिंह छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश संगठन महामंत्री के रूप में कामकाज संभालेंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में संगठनात्मक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पवन साय को झारखंड में संगठन महामंत्री बनाकर भेजा जा रहा है। पवन साय लगभग 10 वर्षों से छत्तीसगढ़ में इस पद पर तैनात थे।उनके कार्यकाल में भाजपा ने प्रदेश में रणनीतिक मजबूती हासिल की और हालिया विधानसभा चुनावों में शानदार वापसी की।अब उनकी सांगठनिक क्षमताओं का लाभ झारखंड भाजपा को मिलेगा।

शिवप्रकाश के कार्यक्षेत्र का विस्तार और राष्ट्रीय प्रभारियों में बदलाव

BJP Sangathan Mahamantri Reshuffle: राष्ट्रीय स्तर पर किए गए इस व्यापक फेरबदल में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के दायित्वों का भी विस्तार किया गया है। उन्हें छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे प्रमुख राज्यों के समन्वय की जिम्मेदारी दिए जाने की बात कही जा रही है। पार्टी आलाकमान द्वारा हाल ही में दो दर्जन से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारियों व सह-प्रभारियों की तैनाती की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों और संगठनात्मक कामकाज को बूथ स्तर तक अधिक प्रभावी और गतिशील बनाना है।

Also Read: Vijay Sharma Challenges Bhupesh Baghel: ‘एक महीने की तैयारी कर लें’, झीरम घाटी मामले पर विजय शर्मा की भूपेश बघेल को नई चुनौती

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button