भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय की कार में तोड़फोड़ करने वाला निकला पुलिस कांस्टेबल

रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय की कार में तोड़फोड़ का आरोपी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ कांस्टेबल राकेश त्रिपाठी निकला। घटना सोमवार शाम लगभग 5:40 बजे की है, जब पवन साय इलाज के लिए छत्तीसगढ़ डेंटल अस्पताल पहुंचे थे। उस समय उनका चालक गाड़ी को महात्मा गांधी परिसर रायपुर के पार्किंग स्थल में खड़ा कर इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दूसरी मंजिल से मिट्टी से भरी बाल्टी कार पर फेंकी गई, जिससे गाड़ी का आगे का शीशा टूट गया।

आरोपी कांस्टेबल पर गाली-गलौज का भी आरोप

चालक ने देखा कि यह हरकत पुलिस कॉलोनी में रहने वाले कांस्टेबल राकेश त्रिपाठी ने की। आरोप है कि उसने बालकनी से गाली-गलौज करते हुए कार नीचे खड़ी करने पर अपशब्द भी कहे। घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है।

नशे में था कांस्टेबल, देर से हुई गिरफ्तारी

सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय कांस्टेबल शराब के नशे में था। इसी कारण उसे उसी रात गिरफ्तार नहीं किया गया। बाद में राजनीतिक दबाव बढ़ने पर सोमवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को घर से हिरासत में लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की।

दर्ज हुआ मामला, विभागीय कार्रवाई की संभावना

पुलिस ने कांस्टेबल राकेश त्रिपाठी के खिलाफ धारा 296, 324-4 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। सीएसपी कोतवाली ने बताया कि विभागीय कार्रवाई पुलिस मुख्यालय से की जाएगी। निलंबन समेत अन्य अनुशासनात्मक कदम उठाए जाने की संभावना है, क्योंकि आरोपी का आचरण पुलिस सेवा के अनुशासन के खिलाफ पाया गया है।

Also Read: Ravi Bhagat Post: नाराज CG BJP युवा मोर्चा पूर्व अध्यक्ष रवि भगत का नया पोस्ट, सांसद बंगले के मुद्दे पर साधा निशाना

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button