छत्तीसगढ़राजनीति

जिलाध्यक्ष सोनवानी की अगुवाई में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा करेंगे सीएम का पुतला दहन

कुरुद। पाटन के ग्राम बठेनाकांड के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने छग कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला करने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष हरिशंकर सोनवानी के दिशा निर्देश पर आज व कल जिले अंतर्गत आने वाले प्रत्येक मंडलों में यह प्रदर्शन किया जावेगा।


जिलाध्यक्ष हरिशंकर सोनवानी ने बताया है कि दुर्ग जिले के ग्राम बठेना में सतनामी समाज के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई है जिसे प्रदेश कांग्रेस सरकार अपने जांच में इसे आत्महत्या का रूप दे रही है व इस केश को दबाने का प्रयास कर रही है जिसके विरोध में वरिष्ठ पदाधिकारियों की अगुवाई में पुतला दहन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है। अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इससे आम आदमी खास तौर पर अनुसूचित जाति, जनजाति के लोग ज्यादा परेशान हैं। यही वजह है कि भाजपा संगठन ने आंदोलन का निर्णय लिया।  उन्होंने बताया है कि 17 मार्च को 11 बजे भोथली मंडल  के द्वारा ग्राम छाती में, धमतरी  शहर मंडल के द्वारा शाम  4 बजे,  सिर्री मंडल में 3 बजे व भखारा मंडल में 4 बजे तथा कुरूद मंडल में 18 मार्च को दोपहर 1 बजे धरना व पुतला दहन का कार्य किया जायेगा। ऐसे ही जिले के सभी  12 मंडलों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्त्ताओं से इस पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराने की अपील किया है।

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button