Biranpur Murder Case: ‘भाजपा ने चुनावी लाभ के लिए बिरनपुर हत्याकांड का किया इस्तेमाल, CBI ने साजिश को कर दिया बेनकाब’

रायपुर Biranpur Murder Case: बिरनपुर हत्याकांड पर केंद्रीय जाँच ब्यूरो (CBI) की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने भाजपा पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बिरनपुर हत्याकांड और कथित साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट के खुलासे से यह साबित हो गया है कि छत्तीसगढ़ भाजपा ने इस मामले का इस्तेमाल केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए किया।

‘भाजपा का उद्देश्य न्याय नहीं, सांप्रदायिकता फैलाना था’

टीएस सिंह देव ने कहा कि बिरनपुर में हुई घटना एक दुर्घटना थी। भाजपा को इस बात से कोई मतलब नहीं था कि इस मामले में न्याय हो, बल्कि उनका एकमात्र उद्देश्य सांप्रदायिकता फैलाकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करना था।

उन्होंने आरोप लगाया कि उसी गाँव में दो अन्य लोगों की भी हत्या हुई थी, लेकिन भाजपा नेताओं ने उस मामले में कोई संवेदनशीलता नहीं दिखाई और न ही उन दो लोगों की हत्या की जाँच के लिए कोई कदम उठाया। उन्होंने कहा कि सीबीआई की रिपोर्ट ने इस पूरे मामले में भाजपा की साजिश को बेनकाब कर दिया है।

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के हाउस अरेस्ट पर भी उठाए सवाल

पत्रकार वार्ता के दौरान टीएस सिंह देव ने पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर को हाउस अरेस्ट किए जाने के मामले पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

सिंह देव ने कहा कि यह विडंबना है कि जब केंद्रीय गृहमंत्री छत्तीसगढ़ में मौजूद हों, तब उसी प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री को नजरबंद कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा अपने ही दल के इतने वरिष्ठ जनप्रतिनिधि को हाउस अरेस्ट करना पूरी तरह अस्वीकार्य है।

Also Read: Big Breaking: अगले हफ्ते हट जाएंगे कोरबा कलेक्टर? प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने फोन कर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बुलाया, करीब पौन घंटे चर्चा की चर्चा के बाद संतुष्ट नजर आए ननकीराम कंवर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button