Bijapur Naxal Attack: बौखलाहट में नक्सलियों की कायराना हरकत: बीजापुर में BJP कार्यकर्ता की निर्मम हत्या, पर्चे में लिखा- ‘इसलिए दे रहे हैं मौत की सजा’

बीजापुर: Bijapur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पुलिस और सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव से बौखलाए नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है। हथियारबंद माओवादियों ने बीजापुर के उसूर थाना इलाके के मुंजाल कांकेर में एक भाजपा कार्यकर्ता की निर्मम तरीके से हत्या कर दी है। मृतक की पहचान पूनम सत्यम के रूप में हुई है।

हत्या के बाद फेंके पर्चे

इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने घटनास्थल पर पर्चे भी फेंके हैं। इन पर्चों में नक्सलियों ने पूनम सत्यम पर पुलिस से मिलीभगत करने और नक्सलियों की मुखबिरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पर्चे में लिखा है कि इसी कारण वे पूनम सत्यम को ‘मौत की सजा’ दे रहे हैं।

आम लोगों और नेताओं को बना रहे निशाना

गौरतलब है कि, सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव, लगातार हो रहे मुठभेड़ों और संगठन के बिखराव से नक्सली खेमा काफी नाराज है। ग्रामीणों से सहयोग नहीं मिलने की वजह से भी वे हताश हैं। इसी बौखलाहट में नक्सली लगातार आम ग्रामीणों, शासकीय कर्मचारियों और राजनीतिक पार्टी के नेताओं को निशाना बना रहे हैं।

नक्सली इन लोगों पर पुलिस से मिले होने और माओवादियों के खिलाफ सूचना दिए जाने का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित करते रहे हैं। इस ताजा हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने आरोपी नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी है।

Also Read: रायपुर साइंस कॉलेज हॉस्टल बना ‘अखाड़ा’: 40-50 बाहरी युवकों ने छात्रों को पीटा, नशेड़ियों को मना करने पर हुआ विवाद

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button