छत्तीसगढ़राजनीति

CG BJP Meeting: 21 मार्च को रायपुर में होगी BJP की अहम बैठक, CM साय और नितिन नबीन समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

रायपुर। CG BJP Meeting: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 21 मार्च को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की एक बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पार्टी के प्रमुख नेता सीएम विष्णु देव साय और प्रदेश के प्रभारी नितिन नबीन भी उपस्थित रहेंगे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा आयोजित इस बैठक का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में दोपहर 2 बजे किया जाएगा। बैठक में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने बताया कि इस बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, संभाग प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी, जिला अध्यक्ष, निवृत्तमान जिला अध्यक्ष, सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक, महापौर, नगर निगम और जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष भी शामिल होंगे।

यह बैठक पार्टी की आगामी रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए अहम मानी जा रही है, जिसमें संगठन की स्थिति, आगामी चुनावों की तैयारियों और अन्य जरूरी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Also Read: CG CM Sai On CG Cabinet Expansion: दिल्ली से लौटते ही CM विष्णुदेव साय ने बताया कब होगा मंत्री मंडल विस्तार?

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button