कोण्डागांव में शर्मनाक घटना, भाई ने ही किया अपने बहन से दुष्कर्म

Kondagaon Crime News: छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें रिश्ते को शर्मसार कर दिया गया। जिले में नौ महीने पहले हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। घटना में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके सौतेले भाई ने ही किया था। इस खुलासे ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है।

दुष्कर्म के बाद पीड़िता ने दिया नवजात शिशु को जन्म

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है, जहां लगभग 8–9 महीने पहले युवती के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई थी। पीड़िता ने 6 नवंबर को एक नवजात शिशु को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अपनी पूछताछ शुरू की और मामले की गहनता से जाँच की।

महिला पुलिस अधिकारी की पूछताछ में हुआ मामले का खुलासा

महिला पुलिस अधिकारी ने जब पीड़िता से पूछताछ की, तो मामले की सच्चाई सामने आई। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसके सौतेले भाई सगउराम सोरी ने ही किया था। इस चौकाने वाले खुलासे के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने आरोपी सगउराम सोरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह घटना रिश्तों की पवित्रता को तार-तार करती है और समाज में सुरक्षा के माहौल पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Also Read: छात्रा ने स्कूल में किया सुसाइड… नोट में लिखा, प्रिंसिपल करता था छेड़छाड़ और सैक्सुअल हरासमेंट…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button