CG Mantrimandal Vistar: छत्तीसगढ़ में 25 फरवरी के बाद होगा मंत्रिमंडल विस्तार, सियासी हलचल तेज

रायपुर: CG Mantrimandal Vistar: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस समय दिल्ली दौरे पर हैं, जहां वे दिल्ली के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उनके इस दौरे को मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
दिल्ली में सीनियर नेताओं से मुलाकात
बुधवार को मुख्यमंत्री साय ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। इस बैठक को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्रिमंडल के नए चेहरों और संभावित बदलावों पर चर्चा हुई होगी। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है और इसमें कुछ नए चेहरों को जगह मिल सकती है।
कौन-कौन बन सकता है मंत्री?
CG Mantrimandal Vistar: मंत्रिमंडल में शामिल होने की रेस में कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं। इनमें गजेंद्र यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल और अजय चंद्राकर का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। इनके अलावा कुछ वर्तमान मंत्रियों के विभागों में बदलाव की भी अटकलें लगाई जा रही हैं।
राजनीतिक हलचल तेज, जल्द होगा ऐलान
राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे पर सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा संगठन के स्तर पर भी मंथन जारी है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि 25 फरवरी के बाद कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार की घोषणा हो सकती है। अब देखना यह होगा कि किन नए चेहरों को मौका मिलता है और किनके विभाग बदले जाते हैं।
छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें!
Also Read: श्रमिकों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की 15 बेमिसाल योजनाएं, मिलेगा बड़ा लाभ, जाने पूरी जानकारी – 2025