CG Conversion Case: छत्तीसगढ़ में फिर सामने आए धर्मांतरण के मामले, इस जिलों में 24 लोग हिरासत में

CG Conversion Case: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताज़ा घटनाएं जांजगीर-चांपा और बालोद जिलों से सामने आई हैं, जहां प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों जिलों में कुल 24 लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है

जांजगीर-चांपा: गोधना गांव में छापा, दो लोग हिरासत में

Janjgir Champa Conversion Case: मिली जानकारी के मुताबिक, नवागढ़ थाना क्षेत्र के गोधना गांव में रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान कुछ लोगों पर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का आरोप लगा।

जैसे ही यह खबर हिंदू संगठनों तक पहुंची, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और विरोध शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस टीम भी वहां पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने मौके से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

बालोद के चैनगंज गांव में सभा से उठे सवाल, 22 लोग पकड़े गए

Balod News: इधर बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के चैनगंज गांव में भी प्रार्थना सभा के दौरान धर्मांतरण की आशंका जताई गई। बताया गया कि एक स्थानीय व्यक्ति के घर में सभा चल रही थी, जहां धीरे-धीरे बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

ग्रामीणों और हिंदू संगठनों को शक हुआ कि यहां धार्मिक गतिविधि की आड़ में धर्मांतरण कराया जा रहा है। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम रोक दिया और 22 लोगों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस जांच जारी

दोनों जिलों की घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: CG Conversion Case: बीमारी ठीक करने का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, चंगाई सभा की आड़ में धर्मांतरण, पादरी समेत 5 गिरफ्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button