
रायपुर, 11 फरवरी Nagriya Nikay Chunav 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का विश्वास जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की स्थिति इस चुनाव में काफी मजबूत है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने शहर के विकास के लिए मतदान जरूर करें।
मुख्यमंत्री ने कहा, भा.ज.पा. की स्थिति बहुत मजबूत है। हम सभी नगर निगम क्षेत्रों का भ्रमण कर चुके हैं और जनता से जो प्रतिक्रिया मिली है, वह बहुत सकारात्मक रही है। हमारी सरकार ने जो विकास कार्य किए हैं, उसका अच्छा प्रभाव जनता में देखने को मिल रहा है। इस बार के नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इसका असर साफ दिखाई देगा।
वहीं, कुंभ मेला जाने के बारे में मुख्यमंत्री ने बताया कि 13 फरवरी को वह मंत्री, विधायक और कुछ कांग्रेस विधायकों के साथ प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल होने के लिए जाएंगे। “ऐसा अवसर बार-बार नहीं आता है, और यह 144 साल बाद आ रहा है। इस शुभ अवसर का हिस्सा बनना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है,” मुख्यमंत्री ने कहा।