देशशिक्षा

CBSE 10th Result 2025: CBSE ने 12वीं के बाद 10वीं क्लास का रिजल्ट भी जारी किया, 93.66% स्टूडेंट्स पास, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली। CBSE 10th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल का पास प्रतिशत 93.66% रहा है, जो पिछले साल से थोड़ा बेहतर है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, DigiLocker और UMANG ऐप पर जाकर चेक कर सकते हैं।

इस बार भी लड़कियां आगे

  • लड़कियां पास हुईं: 95%
  • लड़के पास हुए: 92.63%
  • ट्रांसजेंडर छात्रों का रिजल्ट: 95%
  • कुल रजिस्टर्ड छात्र: 23,85,079
  • परीक्षा में शामिल: 23,71,939
  • उत्तीर्ण छात्र: 22,21,636

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

  1. cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं।
  2. “CBSE 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल कोड डालें।
  4. सबमिट करें और स्कोर देखें।
  5. चाहें तो PDF डाउनलोड कर लें या प्रिंट ले लें।

टॉप करने वाले का नाम क्यों नहीं आएगा?

CBSE 10th Result 2025: CBSE बोर्ड अब कोई मेरिट लिस्ट या टॉपर घोषित नहीं करता है। CBSE का कहना है कि इससे “अनहेल्दी कंपीटिशन” को बढ़ावा मिलता है। स्कूलों को भी हिदायत दी गई है कि किसी भी छात्र को स्कूल या जिला टॉपर घोषित न करें।

यहां से मार्कशीट देखे

डिजिटल मार्कशीट के लिए DigiLocker और UMANG ऐप का इस्तेमाल करें। ओरिजिनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद स्कूल से मिल जाएगी, जो आगे की पढ़ाई और अन्य कार्यों के लिए जरूरी है।

Also Read: CBSE 12th Result 2025: 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी: 12 वीं के 88.39% छात्र पास, लड़कियों ने मारी बाज़ी, प्रयागराज सबसे पीछे, Digilocker-UMANG ऐप पर मार्कशीट, देखिये स्कूल टाइप वाइज रिजल्ट

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Back to top button