CBSE 12th Result 2025: 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी: 12 वीं के 88.39% छात्र पास, लड़कियों ने मारी बाज़ी, प्रयागराज सबसे पीछे, Digilocker-UMANG ऐप पर मार्कशीट, देखिये स्कूल टाइप वाइज रिजल्ट

नई दिल्ली। CBSE 12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा है। छात्रों का रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ DigiLocker और UMANG ऐप पर भी उपलब्ध है। इस साल कुल 17.88 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी।

ऐसे चेक करें CBSE 12वीं का रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर देख सकते हैं:

रिजल्ट चेक करने का तरीका:

  1. CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. नई विंडो खुलेगी, जहां रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें।
  4. सबमिट करें और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर देख सकते हैं।
  5. भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।

लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा

इस साल लड़कियों का प्रदर्शन फिर से शानदार रहा। 91% से ज़्यादा लड़कियाँ पास हुईं, जो कि लड़कों से 5.94% अधिक है। ये ट्रेंड बीते कुछ सालों से लगातार जारी है।

पिछले साल से थोड़ा बेहतर रहा रिजल्ट

2023 में पास प्रतिशत 87.33% था, जबकि इस साल यह बढ़कर 88.39% हो गया है। यानी नतीजों में 0.41% की बढ़ोतरी हुई है।

रीजन-वाइज रिजल्ट टॉपर्स और लास्ट

स्थानरीजनपास प्रतिशत (%)
1विजयवाड़ा99.60
2त्रिवेंद्रम99.32
3चेन्नई97.39
4बेंगलुरु95.95
5दिल्ली पश्चिम95.37
6दिल्ली पूर्व95.06
7चंडीगढ़91.61
8पंचकूला91.17
9पुणे90.93
10अजमेर90.40
प्रयागराज79.53 (सबसे कम)

स्कूल टाइप वाइज रिजल्ट

स्कूल का प्रकारपास प्रतिशत (%)
जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV)99.29
केंद्रीय विद्यालय (KV)99.05
सरकारी सहायता प्राप्त91.57
सरकारी विद्यालय90.48
इंडिपेंडेंट स्कूल87.94

मेरिट लिस्ट और टॉपर का सिस्टम नहीं

CBSE किसी भी तरह की मेरिट लिस्ट या टॉपर की घोषणा नहीं करता। स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी छात्र को स्कूल टॉपर या जिला टॉपर घोषित न किया जाए।

मार्कशीट कहां से मिलेगी?

रिजल्ट के तुरंत बाद DigiLocker और UMANG ऐप पर डिजिटल मार्कशीट मिल सकती है, लेकिन ये टेंपरेरी होती है। ओरिजिनल मार्कशीट छात्रों को उनके स्कूल से प्राप्त करनी होगी। यह मार्कशीट भविष्य की पढ़ाई और ऑफिशियल डॉक्यूमेंटेशन में जरूरी होती है।

कुल छात्रों की संख्या

  • कक्षा 12वीं में शामिल छात्र: 17.88 लाख
  • कक्षा 10वीं और 12वीं मिलाकर: लगभग 42 लाख छात्र

नोट: जिन छात्रों का रिजल्ट अपेक्षा से कम आया है या कोई गलती नजर आ रही है, वे CBSE की  पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना की प्रक्रिया का लाभ ले सकते हैं। उसकी जानकारी जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Also Read: SSC Exam Calendar 2025-26: SSC ने जारी किया संशोधित परीक्षा कैलेंडर, यहां देखें पूरी लिस्ट

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Back to top button