CBSE Board Exam Question Paper Pattern: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र पैटर्न में बदलाव, जानिए अब कितने अंक के कितने प्रश्न आएंगे…

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र के पैटर्न में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि कॉम्पिटिटिव एग्जाम को देखते हुए बहु विकल्पी सवालों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। इस नए पैटर्न के माध्यम से छात्रों में विषयों की गहरी समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।

कॉम्पिटिटिव एग्जाम को देखते हुए बढ़ाया गया वस्तुनिष्ठ भार

नए पैटर्न के अनुसार, प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या बढ़ाई गई है। अब 1-1 अंक के कुल 15 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा लघु उत्तरीय प्रश्नों में दो अंक के तीन प्रश्न होंगे। दूसरे सेक्शन के लघु उत्तरीय प्रश्नों में तीन प्रश्न 18 अंक के लिए होंगे। इससे छात्रों को कम शब्दों में तथ्यों को प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित करने में मदद मिलेगी।

दीर्घ उत्तरीय और अति दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की संख्या

प्रश्न पत्र में दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के दो सेक्शन होंगे। पहले सेक्शन में 4 प्रश्न होंगे, जिनमें प्रत्येक पर 5 अंक के हिसाब से कुल 20 नंबर के प्रश्न शामिल रहेंगे। दीर्घ उत्तरीय के दूसरे सेक्शन में दो प्रश्न 5-5 अंक के होंगे, जिनका कुल भार 10 अंक होगा। अति दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में एक सवाल 6 नंबर का रहेगा, जो अधिक विश्लेषण मांगेगा।

ज्ञानात्मक और अनुप्रयोग आधारित अंकों का विभाजन

माशिमं की सचिव ने बताया कि अंकों का विभाजन ज्ञानात्मक क्षमता (20%), अवबोधात्मक क्षमता (25%), अनुप्रयोगात्मक क्षमता (25%), विश्लेषणात्मक क्षमता (10%), मूल्यांकन क्षमता (10%) और रचनात्मक क्षमता (10%) के आधार पर किया गया है। यह बदलाव सुनिश्चित करेगा कि छात्र सिर्फ याद करने के बजाए विषय को व्यावहारिक रूप से समझें और उसका उपयोग कर सकें।

Also Read: Govt ITI Kurud Guest Lecturer Bharti 2025: शासकीय ITI कुरुद में मेहमान प्रवक्ता के 10 पदों पर भर्ती ,ऐसे करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button