छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ में भाजपा के 5 सरपंच प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीते

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के पहले ही भाजपा के पक्ष में अच्छे संकेत आ रहे हैं। दंतेवाड़ा जिले की 5 पंचायतों में भाजपा समर्थित सरपंच प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। इस मौके पर विधायक चैतराम अटामी और भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने सभी निर्विरोध सरपंचों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

निर्विरोध चुने गए सरपंचों की सूची

ग्राम पंचायतसरपंच का नामनिर्वाचन स्थिति
नेलगोड़ासुखराम लेकामीनिर्विरोध
बुदपदरघासीराम कश्यपनिर्विरोध
चेरपालमुनी बाई कश्यपनिर्विरोध
कारली 2रीना कश्यपनिर्विरोध
हारलाशक्ति बेरलानिर्विरोध

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के माहौल में भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण बढ़त का संकेत है। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं, जिनके लिए नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब प्रचार अभियान जोरों पर है। 17, 20, और 23 फरवरी को सरपंच, पंच, जिला पंचायत सदस्य, और जनपद पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

Also Read: जनपद पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के नाम और चुनाव चिन्ह का जारी,जानिए कौन है प्रत्याशी और उनके चुनाव चिन्ह

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button