CG Teacher Vacancy 2025: 5000 शिक्षक भर्ती बहुत जल्द – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में दी जानकारी

रायपुर: CG Teacher vacancy 2025: राजधानी रायपुर में आयोजित ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के शिक्षा क्षेत्र को लेकर कई बड़े ऐलान किए। सबसे बड़ी घोषणा रही – राज्य में 5000 नए शिक्षकों की भर्ती। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि प्रदेश में अब भी शिक्षकों की जरूरत है, खासकर ग्रामीण इलाकों में। इसी को ध्यान में रखते हुए नई भर्तियों की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

शिक्षा को बनाया प्राथमिकता, 5000 नई भर्तियों का ऐलान

CG 5000 Teacher Tecruitment Update: मुख्यमंत्री साय ने बताया कि शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने सबसे पहले विभाग की गहराई से समीक्षा की। इस दौरान यह बात सामने आई कि प्रदेश में शिक्षक-छात्र अनुपात भले ही राष्ट्रीय औसत से बेहतर है, लेकिन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों का वितरण असंतुलित है। गांवों में जहां छात्रों की संख्या अधिक है, वहीं शिक्षक कम हैं। इस असंतुलन को दूर करने के लिए युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू की गई, जिससे अब छत्तीसगढ़ का कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इरकभट्टी जैसे गांव में वर्षों से बंद पड़ा स्कूल अब फिर से चालू हो गया है।

18 भाषाओं में शिक्षा, पीएम-श्री योजना से हाईटेक स्कूल

CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को छत्तीसगढ़ में तेजी से लागू किया गया है। अब प्रदेश के बच्चे 18 स्थानीय भाषाओं और बोलियों में प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इससे न केवल उनकी सीखने की क्षमता में इजाफा हुआ है, बल्कि क्षेत्रीय भाषाओं को भी संरक्षण मिल रहा है।

Teacher vacancy 2025: पीएम-श्री स्कूल योजना के तहत स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। ₹133 करोड़ का बजट स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए स्वीकृत हुआ है और छात्रावासों की हालत सुधारने पर भी जोर दिया जा रहा है।

नक्सलवाद से शिक्षा की ओर – बस्तर बदल रहा है

Naxal Area School Reopening: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर और अन्य नक्सल प्रभावित इलाकों में अब शिक्षा और विकास की रोशनी फैल रही है। 1500 से ज्यादा नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और सरकार अब शिक्षा, सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं देकर स्थायी समाधान की दिशा में काम कर रही है।

‘नियद नेल्ला नार’ योजना के तहत पुनर्वास के प्रयास भी किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बस्तर का धुड़मारास गांव अब दुनिया के टॉप 20 टूरिज्म विलेजेस में शामिल हो चुका है।

शिक्षा में हो रही क्रांति – मेडिकल और विश्वविद्यालयों का विस्तार

CG Sarkari Teacher Vacancy 2025: पिछले 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने शिक्षा के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि एक समय था जब राज्य में सिर्फ 1 मेडिकल कॉलेज था, और आज ये संख्या 15 तक पहुंच चुकी है। 19 निजी विश्वविद्यालय स्थापित हो चुके हैं और 3 और यूनिवर्सिटी की योजना है।

CG Education Department Recruitment: राज्य सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ एक शैक्षणिक हब के रूप में उभरे और देश-विदेश के छात्र यहां शिक्षा ग्रहण करने आएं।

2047 का विजन: विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़

CG Teacher Bharti Notification 2025: मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक “विकसित छत्तीसगढ़” बनाने के लिए एक विस्तृत विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है, जिसमें शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। सरकार चाहती है कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खड़ी उतरे और छत्तीसगढ़ की जीएसडीपी में शिक्षा का योगदान मजबूत हो।

उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

Vishnu Deo Sai Teacher Bharti Announcement: कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को “उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान” से सम्मानित किया। इनमें सुश्री के. शारदा, श्री बी. आर. साहू, श्री भरत किशोर यादव, डॉ. धनंजय पाण्डेय और श्री बलदाऊ सिंह श्याम का नाम शामिल रहा।

मंच पर दिखा राजनीतिक और शैक्षणिक प्रतिनिधित्व

CG Shikshak Bharti 2025: कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और खेल व राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भी संबोधन दिया। मंच पर प्रदेश के विधायकगण, शिक्षाविद, विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Teaching Job Openings CG: छत्तीसगढ़ सरकार की 5000 नए शिक्षकों की भर्ती की घोषणा न केवल एक बड़ी भर्ती प्रक्रिया है, बल्कि यह राज्य के शिक्षा तंत्र को मजबूत करने की दिशा में निर्णायक कदम भी है। ग्रामीण इलाकों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के इस प्रयास से निश्चित रूप से प्रदेश की शैक्षिक तस्वीर बदलेगी।

Also Read: Teacher Recruitment Dhamtari: धमतरी जिले में 200 शिक्षक सेवा प्रदाताओं की होगी नियुक्ति, एक शिक्षक वाले स्कूलों को मिलेगी राहत…जानें कैसे?

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button