LIVE: CG Assembly Monsoon Session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 2025 शुरू, विपक्ष के तीखे सवालों से गरमाएगा सदन

रायपुर। CG Assembly Monsoon Session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। पांच दिवसीय इस सत्र के पहले दिन पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और अविभाजित मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह के निधन का शोक प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत किया जाएगा।

CG Assembly Debate Live: सत्र के पहले ही दिन विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति के साथ मैदान में उतर चुका है। सदन में DAP खाद की कमी, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, शासकीय लापरवाही, और स्थानीय समस्याओं जैसे मुद्दों पर जोरदार हंगामे के आसार हैं। विपक्ष के साथ-साथ सत्तारूढ़ दल के विधायक भी सरकार से तीखे सवाल पूछने के लिए तैयार हैं। इस सत्र के लिए कुल 996 सवाल विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हुए हैं।

CG CM Vishnudev Sai Live: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वन मंत्री केदार कश्यप और राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सदन में अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। इसके अलावा वाणिज्य कर मंत्री ओपी चौधरी और वन एवं जलवायु मंत्री केदार कश्यप विभिन्न विभागीय दस्तावेज और पिछली सत्र से संबंधित अपूर्ण प्रश्नों के उत्तरों का संकलन सदन के पटल पर रखेंगे।

देखिये लाइव –

महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यानाकर्षण:

Charandas Mahant Live: नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ‘रेडी टू ईट’ और ‘फोर्टीफाइड आटा’ की आपूर्ति को लेकर स्व-सहायता समूहों के चयन में पारदर्शिता के मुद्दे पर महिला एवं बाल विकास मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे।

Monsoon Session Live Updates: विधायक राजेश अग्रवाल अंबिकापुर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में एंबुलेंस की कमी का मुद्दा उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री से जवाब मांगेंगे।

Also Read: CG Electricity Theft: छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का पहला मामला, उपभोक्ता पर 87,000 रुपये जुर्माना और FIR दर्ज

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button