CG Assembly Winter Session 2025 LIVE: विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन, आज इन विधेयकों पर होगी चर्चा, प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम विजय शर्मा सहित कई मंत्री देंग जवाब, देखिये सीधा प्रसारण

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन है। सदन की कार्यवाही आज काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है क्योंकि आज राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने पर विशेष चर्चा होगी। इसके साथ ही सरकार सदन में तीन अहम विधेयक भी पेश करेगी, जिनमें छत्तीसगढ़ दुकान स्थापना संशोधन विधेयक 2025 और छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक शामिल हैं। प्रश्नकाल के दौरान गृह मंत्री विजय शर्मा, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, वन मंत्री केदार कश्यप और वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों का जवाब देंगे। सत्र के अंतिम दिन सदन में विपक्ष के तेवर तीखे रहने की उम्मीद है।

मक्का खरीदी और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन का मुद्दा गूंजेगा, 47 ध्यानाकर्षण सूचनाएं शामिल

सदन की आज की कार्यसूची में कुल 47 ध्यानाकर्षण सूचनाएं शामिल की गई हैं। इनमें सबसे प्रमुख मुद्दा मक्का खरीदी में हुई अनियमितता और प्रदेश के खिलाड़ियों को लंबे समय से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने का है। विपक्ष इन विषयों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर चुका है।

देखिये लाइव-

इसके अलावा मनरेगा, पंचायत राज, स्कूल शिक्षा, उद्योग और पर्यावरण से जुड़े मामलों पर भी सदन में सवाल पूछे जाएंगे। अंतिम दिन होने के कारण विभिन्न विभागों के संशोधन विधेयकों पर गहन मंथन होगा और संबंधित मंत्री ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर अपना जवाब प्रस्तुत करेंगे।

Also Read: VIDEO: कांग्रेस की महिला विधायक ने इस शर्त पर भरे सदन में अजय चंद्राकर को मुख्यमंत्री बनने का दिया ऑफर, पलटवार में चंद्राकर ने दिया करारा जवाब…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button