CG Assistant Teacher Counselling List: सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन के लिए काउंसलिंग शुरू, 26 जून तक चलेगी प्रक्रिया, देखे रिक्त पदों की सूची

रायपुर, 19 जून 2025 CG Assistant Teacher Counselling: छत्तीसगढ़ में बीएड योग्यता वाले सहायक शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा लिए गए एक अहम फैसले के बाद, इन शिक्षकों को सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) पद पर समायोजित किया जा रहा है। इसी के तहत 17 जून से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो कि 26 जून तक जारी रहेगी।

शंकर नगर में हो रही काउंसलिंग

CG Science Laboratory Counselling: काउंसलिंग रायपुर के शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर में आयोजित की जा रही है। यहां हर दिन सुबह 10 बजे से प्रक्रिया शुरू होती है। 17 और 18 जून को कुल 601 शिक्षकों को बुलाया गया था, जिनमें से 595 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

दरअसल, 2023 में सीधी भर्ती के ज़रिए चयनित इन सहायक शिक्षकों को बीएड योग्यता होने के कारण सेवा से बाहर कर दिया गया था। अब सरकार ने इन्हें फिर से नियुक्ति देने का निर्णय लिया है — इस बार “विज्ञान प्रयोगशाला सहायक शिक्षक” के पद पर।

अभी भी मौका है

अगर कोई अभ्यर्थी नियत तिथि पर काउंसलिंग में शामिल नहीं हो पाया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे 26 जून तक किसी भी दिन काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।

रिक्त पद और डिटेल्स ऐसे जानें

CG Science Laboratory Counselling list: रिक्त पदों की जानकारी और काउंसलिंग से जुड़ी तमाम अपडेट अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ शिक्षा पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं।

यहां से देखे रिक्त पदों की जानकारी क्लिक करें

सरकार के इस फैसले से जहां एक ओर बीएड धारकों को राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ प्रयोगशाला में क्वालिफाइड स्टाफ की कमी भी दूर हो रही है। अब देखना यह है कि बाकी दिनों में प्रक्रिया कितनी पारदर्शी और सुगम रहती है।

Also Read: CG Anukampa Niyukti: शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को अब मिलेगी किसी भी विभाग में नौकरी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button