CG Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ में बड़ी हलचल: अचानक राजभवन पहुंचे सीएम साय, मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय!

CG Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ की राजनीति में शनिवार शाम अचानक गर्माहट बढ़ गई जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिना किसी पूर्व सूचना के राजभवन पहुंच गए। वहाँ उन्होंने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की और इस गोपनीय मुलाकात के बाद चर्चाओं को पंख लग गए कि अब मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख तय हो चुकी है।

विदेश दौरे से पहले ही हो जाएगा कैबिनेट विस्तार!

मुख्यमंत्री साय ने सुबह ही मीडिया से बातचीत में यह संकेत दे दिया था कि मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होने वाला है। उन्होंने यह भी कहा कि वह 22 अगस्त से विदेश दौरे पर जा रहे हैं और उससे पहले विस्तार संभव है। सूत्रों के मुताबिक 18 अगस्त से पहले ही तीन नए मंत्रियों की शपथ संभव है।

हरियाणा का फॉर्मूला लागू कर सकती है भाजपा

हरियाणा की तरह छत्तीसगढ़ में भी 90 सदस्यीय विधानसभा है। ऐसे में नियमों के अनुसार कुल 15% यानी 13.5 मंत्री बनाए जा सकते हैं। अब तक छत्तीसगढ़ में 13 मंत्री रहे हैं, लेकिन हरियाणा मॉडल के आधार पर 14वां मंत्री भी संभव है। भाजपा अब इस फॉर्मूले को लागू कर सकती है।

तीन नए चेहरे: कौन होगा साय सरकार का नया मंत्री?

भाजपा के भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार, अब तक जिन नामों की चर्चा होती रही—जैसे अमर अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा, राजेश मूणत—उन्हें किनारे कर अब तीन नए नामों की एंट्री चर्चा में है:

गुरु खुशवंत सिंह (आरंग)

  • सतनामी समाज के प्रभावशाली संत गुरु बालदास के बेटे हैं।
  • 2013 में इसी समाज ने भाजपा को जीत दिलाई थी, लेकिन 2018 में समर्थन वापस लेने पर नुकसान हुआ।
  • अब बेटे को मंत्री बनाकर भाजपा फिर से समाज को साधना चाहती है।
  • उन्होंने पूर्व मंत्री शिव डहरिया को हराया था।

राजेश अग्रवाल (अंबिकापुर)

  • कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को हराया।
  • वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व अब तक न होने के कारण इनका नाम भी मजबूत दावेदारों में।
  • बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद वैश्य समाज सरकार से बाहर हो गया है।

गजेंद्र यादव (दुर्ग)

  • आरएसएस की पृष्ठभूमि से आते हैं।
  • यादव समाज की बड़ी आबादी को देखते हुए उन्हें मंत्री बनाए जाने की चर्चा।
  • पार्टी और संघ दोनों की सहमति से इनका नाम लगभग तय माना जा रहा है।

मौजूदा मंत्रियों की लिस्ट – कौन क्या संभाल रहा है?

क्रमांकमंत्री का नामपदविभाग
1विष्णु देव सायमुख्यमंत्रीसामान्य प्रशासन, खनिज, ऊर्जा, परिवहन आदि
2अरुण सावउप मुख्यमंत्रीलोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, विधि
3विजय शर्माउप मुख्यमंत्रीगृह, पंचायत, तकनीकी शिक्षा
4रामविचार नेताममंत्रीआदिवासी, एससी-एसटी, कृषि
5दयाल दास बघेलमंत्रीखाद्य एवं आपूर्ति
6केदार कश्यपमंत्रीवन, संसदीय कार्य, जल संसाधन
7लखनलाल देवांगनमंत्रीउद्योग, श्रम
8श्याम बिहारी जायसवालमंत्रीस्वास्थ्य, मेडिकल शिक्षा
9ओ.पी. चौधरीमंत्रीवित्त, पर्यावरण, आवास
10लक्ष्मी राजवाड़ेमंत्रीमहिला एवं बाल विकास
11टंकराम वर्मामंत्रीखेलकूद, राजस्व

अब देर नहीं, तय माने जा रहे हैं तीन नए मंत्री

Raj Bhavan Meeting: राजभवन दौरे, दिल्ली मीटिंग्स और बयानबाज़ी के बाद अब यह लगभग तय है कि साय सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 18 अगस्त से पहले हो जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि जिन नए चेहरों की चर्चा है, क्या वही शपथ लेंगे या आखिरी वक्त पर कुछ और नाम चौंकाएंगे?

Also Read: बुड़ेनी, परसट्टी, बड़ेकरेली सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, 15.59 करोड़ रुपए की लागत से होगा पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button