CG Cabinet Meeting 2026: विष्णुदेव साय कैबिनेट की बड़ी बैठक: इन मुद्दों पर मंत्रिमंडल लेंगे फैसला

CG Cabinet Decisions 2026: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज महानदी भवन में कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास और किसानों से जुड़े कई संवेदनशील प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है। शासन के वरिष्ठ मंत्रियों की मौजूदगी में हो रही इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य राज्य की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देना और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का रास्ता साफ करना है।

अतिरिक्त धान की नीलामी पर लग सकती है मुहर

इस बैठक के सबसे बड़े एजेंडे में धान के सरप्लस स्टॉक का निपटान शामिल है। राज्य में धान के रिकॉर्ड उत्पादन के बाद अब अतिरिक्त बचे हुए धान को बाजार में बेचने की तैयारी की जा रही है। मंत्रिमंडलीय उप-समिति ने इस संबंध में जो नीलामी का प्रस्ताव तैयार किया था आज उस पर अंतिम मुहर लग सकती है। सरकार के इस कदम से न केवल राजस्व में बढ़ोतरी होगी बल्कि आगामी फसल सीजन के लिए भंडारण की समस्या भी दूर हो जाएगी।

बस्तर 2.0 से बदलेगी अंचल की तस्वीर

नक्सलवाद के मोर्चे पर मिली सफलता के बाद अब सरकार बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए ‘बस्तर 2.0’ प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने की तैयारी में है। इस परियोजना के तहत बस्तर के सुदूर इलाकों में पक्की सड़कें और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए नई आर्थिक गतिविधियों का खाका भी तैयार किया गया है। कैबिनेट में इस पर चर्चा के बाद बस्तर में शांति और खुशहाली के एक नए अध्याय की शुरुआत होने की उम्मीद है।

Also Read: Swachh Anudan Yojana: जनता के पैसों पर नेताओं की मेहरबानी: स्वेच्छानुदान की राशि और अपात्रों की चांदी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button