CG Crime: गर्लफ्रेंड के प्रेग्नेंट होने पर खिला दी अबॉर्शन की दवा, हालत बिगड़ने के बाद हुई मौत, मां ने कहा….बॉयफ्रेंड ने मारपीट कर खिलाई गोली

अंबिकापुर CG Crime: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां गर्भवती युवती की मौत हो गई। आरोप है कि युवती के बॉयफ्रेंड ने उसे अवैध रूप से शारीरिक शोषण का शिकार बनाया और फिर गर्भवती होने पर उसे अबॉर्शन की दवा खिलाई। हालत बिगड़ने पर युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतिका की मां का कहना है कि उनकी बेटी को उसके बॉयफ्रेंड ने पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी गोलू विश्वकर्मा ने 11 मई को उसे अबॉर्शन की दवा खिलाई। इसके बाद युवती की तबियत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मृतिका का नाम प्रिया पावले था, जो मायापुर की रहने वाली थी। प्रिया का अफेयर मोहल्ले के ही गोलू विश्वकर्मा से करीब पांच साल से था। आरोपी ने प्रिया से शादी का वादा किया था, लेकिन जब वह गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसे दबाव डालकर अबॉर्शन की गोली दी।

इस घटना के बाद आरोपी गोलू विश्वकर्मा और उसके मामा मनोज विश्वकर्मा अस्पताल से फरार हो गए। डॉक्टर्स ने युवती से पूछा तो पता चला कि उसने अबॉर्शन की गोली खाई थी। इलाज के बावजूद युवती को बचाया नहीं जा सका, और रविवार शाम को प्रिया की मौत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैलाने के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करती है।

Also Read: रायपुर: इलाज के नाम पर युवती से डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button