
CG Desi Liquor Scandal: राजनांदगांव ज़िले के छुरिया क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत गैदाटोला में एक व्यक्ति ने शासकीय शराब दुकान से शोले प्लेन देशी शराब की 180ML की सील पैक बोतल खरीदी। जब उसने बोतल खोलने से पहले उसमें कुछ अजीब तैरते देखा तो उसके होश उड़ गए। गौर से देखने पर पता चला कि उस बोतल में मरी हुई मकड़ी का टुकड़ा शराब के अंदर तैर रहा था।
सील पैक बोतल में निकला मकड़ी का हिस्सा
Liquor Contamination: जब युवक ने शराब दुकान के कर्मचारियों से शिकायत की, तो जवाब मिला –गलती से ये शीशी दे दी गई, वापस लाओ, बदल देंगे इस लापरवाही भरे जवाब से लोग और भी नाराज़ हो गए। सवाल ये उठने लगे कि सील पैक बोतल में मकड़ी कैसे पहुंची? क्या बॉटलिंग के दौरान कोई निगरानी नहीं थी? क्या अन्य बोतलों में भी ऐसा ही खतरा छिपा है?
VIDEO वायरल, जांच और कार्रवाई की उठी मांग
CG Liquor Viral Video: इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। मदिरा प्रेमियों और ग्रामीणों ने आबकारी विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए मामले की सघन जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोग अब जानना चाहते हैं कि क्या शराब में सिर्फ नशा मिलाया जा रहा है या अब जहरीले कीड़े भी परोसे जा रहे हैं?



