CG Dhan Mandi Data Entry Operator Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ धान मंडी में डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती ऐसे करें आवेदन

Raipur News: छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (MARKFED) ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator) की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नियुक्ति 6 माह की अवधि के लिए समितियों के माध्यम से की जाएगी। इस बार चयन प्रक्रिया आउटसोर्सिंग के बजाय समिति स्तर पर होगी। पुराने ऑपरेटरों के विरोध के बाद प्रशासन ने समिति द्वारा चयन करने का फैसला लिया है।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण (CG Mandi Board DEO Bharti 2025 Overview)

विवरणजानकारी
विभाग का नामछत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मंडी बोर्ड)
पद का नामडाटा एंट्री ऑपरेटर (Data Entry Operator)
कुल पदों की संख्या2739
नियुक्ति अवधि6 माह
मानदेय₹18,420/- प्रतिमाह
नियुक्ति प्रकारसमिति चयन प्रक्रिया (संविदा आधारित 6 माह की नियुक्ति)
आवेदन प्रक्रियासंबंधित धान उपार्जन समिति या जिला विपणन अधिकारी के माध्यम से
कौन आवेदन कर सकता है?केवल छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी उम्मीदवार
नौकरी का स्थानछत्तीसगढ़ के सभी जिले (धान उपार्जन समितियां व खरीदी केंद्र)

भर्ती से जुड़े प्रमुख बिंदु

  • यह भर्ती खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए की जा रही है।
  • चयन प्रक्रिया समिति स्तर पर पूरी की जाएगी।
  • नियुक्ति अवधि 6 माह की होगी, जिसे आवश्यकता पड़ने पर बढ़ाया जा सकता है।
  • जिन समितियों में अनियमितताएं पाई जाएंगी, वहाँ नए ऑपरेटर नियुक्त किए जाएंगे।
  • पूरी प्रक्रिया की समीक्षा जिला कलेक्टर द्वारा की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां: Important Dates

विवरणतिथि
नोटिफिकेशन जारी13 अक्टूबर 2025
चयन प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि31 अक्टूबर 2025

पात्रता मानदंड

  • उम्मीदवार छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर या डाटा एंट्री से संबंधित योग्यता होनी आवश्यक है।
  • समिति या जिला स्तर पर मांगा गया अनुभव या प्रशिक्षण वांछनीय रहेगा।
  • उम्मीदवार को अपने स्थानीय समिति या खरीदी केंद्र में कार्य करने की तत्परता होनी चाहिए।

मानदेय एवं नियुक्ति अवधि

  • मानदेय: ₹18,420/- प्रतिमाह
  • नियुक्ति अवधि: 6 माह (आवश्यकता अनुसार बढ़ाई जा सकती है)

आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन समितियों के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपने जिले की संबंधित धान उपार्जन समिति या जिला विपणन अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। सभी चयन और नियुक्ति की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 तक पूर्ण की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

  • चयन समिति स्तर पर पात्रता, योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा।
  • आवश्यकता पड़ने पर कलेक्टर स्तर पर पुनर्नियोजन की प्रक्रिया की जा सकती है।

कार्यस्थल

चयनित डाटा एंट्री ऑपरेटरों को संबंधित जिले की धान उपार्जन समितियों या खरीदी केंद्रों में कार्यरत किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उन्हें अन्य ब्लॉक या केंद्रों में भी भेजा जा सकता है।

महत्वपूर्ण लिंक: Important Links

विवरणलिंक
विभागीय सूचनायहां देखें
अन्य सरकारी नौकरी अपडेटयहां क्लिक करें
सोसाइटी डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती अपडेटयहां क्लिक करें

यह भर्ती प्रक्रिया अब संबंधित धान उपार्जन समिति के चयन किया जायेगा इसके लिए अपने संबंधित जिन भी धान उपार्जन केंद्र में आप आवेदन करना चाहते है उस सोसायटी के समिति से जाकर अपना आवेदन कर सकते है एवं यह पद केवल 6 माह के लिए होगा।

नोट- यदि नौकरी लगाने के नाम पर कोई पैसों की मांग कर रहे है तो आप तत्काल 1930 पर कॉल कर सकते हैं या national cybercrime reporting portal पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

Also Read: IPPB GDS Executive Recruitment Online Apply 2025: ग्रामीण डाक सेवक (एग्जीक्यूटिव) 348 पदों पर सीधी भर्ती

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button