
जांजगीर-चांपा: Nagriya Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ से भाजपा प्रत्याशी सीमामनी दिवाकर का निधन हो गया। वे बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

तबियत बिगड़ी, इलाज के दौरान निधन
सीमामनी दिवाकर ने लगभग 25 दिन पहले एक ऑपरेशन के जरिए एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसके बाद से उनकी तबीयत लगातार खराब हो रही थी। शुक्रवार रात अचानक उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टरों के सभी प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
राजनीतिक यात्रा
सीमामनी दिवाकर एक अनुभवी नेता थीं और इससे पहले वे वार्ड नंबर 3 से भाजपा की पार्षद के रूप में सेवा दे चुकी थीं। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरी स्थानीय जनता को गहरा सदमा पहुंचा है।
चुनाव प्रचार पर प्रभाव
सीमामनी के निधन की खबर मिलते ही नवागढ़ में चल रहे चुनाव प्रचार को रोक दिया गया है। भाजपा और अन्य दलों के नेताओं ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भी इस घटना पर गहरा शोक जताया है।
इस दुखद घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Also Read: कांग्रेस को बड़ा झटका: कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव से पहले भाजपा में शामिल