
CG Fertilizer Distribution New Rules 2026: छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी करने वाले लाखों अन्नदाताओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने रबी सीजन 2026-27 से उर्वरक की उपलब्धता और वितरण को पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नई डिजिटल व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। इस नई प्रणाली के तहत अब प्रदेश के किसानों को सोसायटियों और निर्धारित केंद्रों से खाद खरीदने के लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से टोकन जनरेट करना अनिवार्य होगा। कांकेर समेत राज्य के सभी जिलों में इस व्यवस्था के क्रियान्वयन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
गरियाबंद और बीजापुर में सफल ट्रायल के बाद पूरे प्रदेश में लागू हुई व्यवस्था
FFS Fertilizer App Token System CG: खाद वितरण की इस मोबाइल ऐप आधारित प्रणाली को सबसे पहले गरियाबंद और बीजापुर जिलों में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में आजमाया गया था। वहां मिली सफलता और सकारात्मक परिणामों को देखते हुए कृषि विभाग ने अब इसे आगामी रबी सीजन से पूरे छत्तीसगढ़ में विस्तार देने का निर्णय लिया है। सरकार का मुख्य उद्देश्य उर्वरकों की आपूर्ति को सुचारू बनाना, समितियों के बाहर लगने वाली लंबी कतारों से मुक्ति दिलाना और कालाबाजारी तथा अमानक खाद की बिक्री पर कड़ा नियंत्रण लगाना है।
एफएफएस फर्टिलाइजर ऐप से घर बैठे टोकन और क्यूआर कोड कर सकेंगे जनरेट
Kanker Fertilizer Buying Rules Update: नई व्यवस्था के तहत किसान अपने स्मार्टफ़ोन पर गूगल प्ले स्टोर से ‘एफएफएस फर्टिलाइजर ऐप’ (FFS Fertilizer App) डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप में आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद किसान अपनी फसल के रकबे और आवश्यकतानुसार अनुशंसित मात्रा में खाद का टोकन या क्यूआर कोड जनरेट कर सकेंगे। इसके बाद वे अपनी सुविधानुसार निर्धारित निकटतम केंद्र में जाकर बिना किसी परेशानी के उर्वरक प्राप्त कर पाएंगे।
पॉइंट ऑफ सेल मशीन और शत-प्रतिशत आधार लिंकिंग से रुकेगी कालाबाजारी
CG Fertilizer Token Booking FFS App: इस डिजिटल प्रणाली के लागू होने से पॉइंट ऑफ सेल (POS) मशीनों के माध्यम से शत-प्रतिशत वास्तविक समय (Real-time) में स्टॉक का मिलान संभव हो सकेगा। इसके साथ ही पात्र किसानों का पंजीयन और आधार लिंकिंग अनिवार्य होने से खाद की अग्रिम मांग का सटीक आकलन किया जा सकेगा। इससे सोसायटियों में अमानक खाद खपाने और बिचौलियों द्वारा की जाने वाली गड़बड़ियों पर प्रभावी रोक लगाने में कृषि विभाग को बड़ी मदद मिलेगी।
बिना स्मार्टफोन वाले किसान कॉमन सर्विस सेंटर से उठा सकेंगे इस सुविधा का लाभ
CG Agriculture Department Fertilizer News: जिन किसानों के पास अपना स्मार्टफोन नहीं है, उन्हें भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे किसान अपने परिवार के सदस्यों के मोबाइल का उपयोग कर सकते हैं या फिर अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में जाकर टोकन जारी करवा सकते हैं। टोकन प्राप्त होने के बाद किसान चिन्हित विक्रेताओं से आसानी से खाद प्राप्त कर सकेंगे। इस व्यवस्था से डिजिटल तकनीक का उपयोग करने में असमर्थ किसानों को भी पूरा सहयोग मिलेगा।



