CG Govt Teacher Salary Stopped: छत्तीसगढ़ में इतने शिक्षकों की वेतनवृद्धि रोकने का आदेश, इस वजह से कलेक्टर ने लिया निर्णय, प्रधानपाठक पर भी गिरी गाज

जांजगीर-चांपा: CG Govt Teacher Salary: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बच्चों के निवाले के साथ लापरवाही बरतने पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कड़ा रुख अपनाया है। जिले के चौराभांटा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन व्यवस्था में भारी अव्यवस्था पाए जाने के बाद प्रधान पाठक किरण लता शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच में यह सामने आया कि स्कूल में भोजन संचालन के लिए तय किए गए सरकारी मापदंडों की अनदेखी की जा रही थी, जिसे कलेक्टर ने अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखते हुए यह सख्त कदम उठाया।

प्रभारी शिक्षक की रुकी वेतनवृद्धि और समूह पर कार्रवाई

प्रशासन ने केवल प्रधान पाठक ही नहीं बल्कि पूरी व्यवस्था से जुड़े जिम्मेदार लोगों पर शिकंजा कसा है। स्कूल में भोजन बनाने वाले राहुल महिला स्व-सहायता समूह को तत्काल कार्य से हटा दिया गया है और उनकी जगह दूसरे पात्र समूह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। निगरानी में भारी चूक पाए जाने पर मध्याह्न भोजन प्रभारी शिक्षक जगेश्वर सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। साथ ही विभाग ने दंड स्वरूप उनकी दो वेतनवृद्धि (Increment) रोकने का आदेश जारी किया है, जिससे विभाग के अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया है।

बच्चों के पोषण से समझौता बर्दाश्त नहीं

इस कार्रवाई के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले के सभी स्कूलों को सख्त हिदायत जारी की है। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी लापरवाही को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की पारदर्शिता और गुणवत्ता की लगातार जांच की जाए। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी अगर किसी विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता या वितरण में कमी पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों के विरुद्ध ऐसी ही कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: धमतरी जिले के मेघा गांव में नेपाली मोमोज खाने से 18 लोगों की बिगड़ी तबीयत, उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद मचा हड़कंप

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button