CG Krishak Unnati Yojana: किसानों को मालामाल करने वाली योजना! धान छोड़ दलहन-तिलहन उगाने पर मिलेंगे 11 हजार रुपए

CG Krishak Unnati Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषक उन्नति योजना की शुरुआत कर दी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषक उन्नति योजना के तहत इस बजट में 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत अगर किसान धान की जगह दलहन, तिलहन, मक्का या कोदो जैसी वैकल्पिक फसलें उगाते हैं, तो उन्हें प्रति एकड़ ₹11,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह योजना खरीफ 2025 से लागू होगी और केवल पंजीकृत किसानों को ही लाभ मिलेगा। भुगतान DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में किया जाएगा।

CG Krishak Unnati Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर और लाभदायक खेती की ओर प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कृषक उन्नति योजना के क्रियान्वयन को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत जो किसान धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का या लघु धान्य फसलें (मिलेट्स) उगाएंगे, उन्हें प्रति एकड़ ₹11,000 की आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

राज्यभर के कलेक्टरों और अधिकारियों को भेजे गए दिशा-निर्देश

कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग ने कृषक उन्नति योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदेश के सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों, संबंधित संचालकों और सहकारी संस्थाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यह योजना खरीफ 2025 से पूरे राज्य में प्रभावी रूप से लागू की जाएगी। हरिभूमि पहले ही इस योजना का खुलासा कर चुका है, जिसमें बताया गया था कि सरकार किसानों को पारंपरिक फसल चक्र से हटाकर विविध और लाभकारी फसलों की ओर प्रेरित करेगी।

किसे मिलेगा कृषक उन्नति योजना का लाभ? जानिए पात्रता शर्तें

Krishak Unnati Yojana Chhattisgarh: कृषक उन्नति योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने एकीकृत किसान पोर्टल (Integrated Farmer Portal) पर पंजीकरण कराया है और पिछले खरीफ सीजन में धान की खेती कर सहकारी समितियों के माध्यम से समर्थन मूल्य (MSP) पर विक्रय किया है। ऐसे किसान यदि आगामी खरीफ में धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी या कपास जैसी वैकल्पिक फसलें उगाते हैं, तो उन्हें प्रति एकड़ ₹10,000 से ₹11,000 तक की सहायता राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से उनके बैंक खातों में प्रदान की जाएगी।

धान उगाने पर भी मिलेंगे लाभ

जो किसान (Chhattisgarh Krishak Unnati Yojana) अभी भी धान की खेती करेंगे, उन्हें भी सहायता राशि का लाभ मिलेगा। धान (कॉमन) पर अधिकतम ₹15,351 और धान (ग्रेड-ए) पर ₹14,931 प्रति एकड़ की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। सहायता राशि का निर्धारण समर्थन मूल्य, गिरदावरी रिकॉर्ड और धान की विक्रय मात्रा के आधार पर किया जाएगा।

CG Krishak Unnati Yojana: छत्तीसगढ़ का अधिकांश क्षेत्र वर्षा आधारित (rain-fed farming) है और मौसमी अस्थिरता के चलते किसान उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक, यांत्रिकीकरण और तकनीकी नवाचार (modern agri technology) में निवेश नहीं कर पाते। यही कारण है कि राज्य सरकार ने कृषक उन्नति योजना को कृषि आय बढ़ाने और उत्पादन को टिकाऊ बनाने का समाधान माना है।

किसानों की बढ़ेगी आय

छत्तीसगढ़ में लागू कृषक उन्नति योजना न केवल किसानों को फसल विविधीकरण (Crop Diversification) की ओर प्रोत्साहित करेगी, बल्कि उनकी आमदनी बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस योजना से राज्य में दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे खेती अधिक लाभकारी बनेगी। साथ ही यह पहल पोषण सुरक्षा और जल संरक्षण जैसे अहम क्षेत्रों में भी सकारात्मक प्रभाव डालेगी, जिससे कृषि का भविष्य अधिक टिकाऊ और संतुलित बनेगा।

Also Read: PM Kisan 20th installment: PM Kisan: इस दिन आ सकती है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त, खत्म होने वाला है करोड़ों किसानों का इंतजार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button