CG Legislative Assembly Winter Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा दिन, ये मंत्री करेंगे सवालों का सामना, सदन में 2 घण्टे तक होगी ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा..

CG Legislative Assembly Winter Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज बुधवार को चौथा दिन है। सत्र के तीसरे दिन सरकार ने ₹35,000 करोड़ रुपये का सप्लीमेंट्री बजट पेश किया था। आज की कार्यवाही का एक अहम हिस्सा ‘वंदे मातरम’ पर विशेष चर्चा होगा, जो लगभग दो घंटे तक चलने की संभावना है। दरअसल, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर सदन में यह चर्चा रखी गई है। इसके अलावा, आज प्रश्नकाल में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देते नजर आएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आज सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक सदन की कार्यवाही में शामिल रहेंगे।

मनरेगा भुगतान, नशीली पदार्थों की तस्करी और मक्का खरीदी पर हंगामा

आज विधानसभा में मनरेगा और पंचायत से जुड़े अहम मुद्दों पर जोरदार बहस होने के आसार हैं। कांग्रेस विधायक मनरेगा के भुगतान में हो रही देरी और जॉब कार्डधारियों को पर्याप्त काम नहीं मिलने का मुद्दा प्रमुखता से उठाएंगे। वहीं, विपक्ष पंचायत स्तर पर कथित भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर भी सरकार से जवाब मांगेगा। इसके अलावा, विधायक लखेश्वर बघेल ध्यानाकर्षण के जरिए मक्का खरीदी में हुई अनियमितता का मुद्दा उठाने की तैयारी में हैं।

गृह मंत्री विजय शर्मा का ध्यान आकर्षित करेंगे सत्ता पक्ष के विधायक

आज सदन में नशीली पदार्थों की तस्करी और राज्य में बढ़ती घटनाओं को लेकर भी गंभीर चर्चा होने की संभावना है। सत्ता पक्ष के ही विधायक अजय चंद्राकर और धर्मजीत सिंह प्रदेश में नशीली पदार्थों की तस्करी की घटनाओं को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। इन विषयों के अलावा स्कूल शिक्षा, उद्योग और पर्यावरण से जुड़े मामलों को भी सदन में उठाया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा भी कुछ पत्रों को पटल पर रखने की संभावना है, जिसके चलते आज का दिन बहस और हंगामे भरा रहने की संभावना है।

Also Read: पंचायत सचिव नियुक्ति में देरी पर हाई कोर्ट सख्त: डायरेक्टर को 8 दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का आदेश

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button