‘लाकड़ा’ की चटनी चखेंगे शाह-नड्डा: छत्तीसगढ़ के शिमला में आज से लगेगी मंत्री, सांसद और विधायकों की क्लास

CG Mainpat BJP Training Camp: छत्तीसगढ़ के ‘शिमला’ कहे जाने वाले मैनपाट की वादियों में BJP का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। संगठन के बड़े चेहरे—जेपी नड्डा, अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत 65 नेता इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। लेकिन इस सियासी आयोजन में जो सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है, वह है कि इन दिग्गज नेताओं का स्वागत छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन ‘लाकड़ा फूल की चटनी’ (Lakda Phool ki Chatni) से किया जाएगा।

क्या होती है लाकड़ा चटनी और क्यों है ये खास?

Lakda Phool Chatni: लाकड़ा चटनी एक पारंपरिक आदिवासी व्यंजन है, जो लाल फूल की पंखुड़ियों से बनता है। इसमें लहसुन, धनिया और मिर्च के साथ मिलाकर चटपटे स्वाद का ऐसा जादू रचता है, जिसे कभी बासी भात के साथ, तो अब भाजपा के शिविर में ‘कल्चरल आइकन’ के तौर पर चखा जा रहा है।

शिविर में सिर्फ राजनीतिक सत्र ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को करीब से जानने की भी व्यवस्था है। मेन्यू में लाकड़ा चटनी के साथ बासी, महुआसे बने व्यंजन, सरगुजिया मिलेट्स और अन्य देसी स्वाद भी शामिल किए गए हैं।

योग, संगीत और सत्रों के साथ होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम

CG Mainpat BJP Training: हर दिन शिविर की शुरुआत सुबह योग से होगी, जिससे दिन की शुरुआत ऊर्जा और एकाग्रता के साथ हो सके। शाम को छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए स्थानीय परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। दिनभर पार्टी की विचारधारा, संगठन की रणनीति, नीतियों और जनसंवाद से जुड़े कुल 12 प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा ने मैनपाट को ही क्यों चुना आयोजन स्थल?

सरगुजा को इस बार आयोजन स्थल के रूप में इसलिए चुना गया है क्योंकि भाजपा का मुख्य लक्ष्य आदिवासी क्षेत्रों में अपना जनाधार मजबूत करना है। इससे पहले पार्टी ने बस्तर में भी इसी तरह के बड़े आयोजन किए थे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कहना है कि ऐसे आयोजनों से न केवल संगठन को लाभ मिलता है, बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपराएं भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान पाती हैं। इसके साथ ही बहुत ही शांत और प्राकृतिक की खूबसूरत वादियों वाला इलाका हैं जहां ऐसे आयोजन करना सुविधाजनक हैं।

Also Read: PM Kisan 20th installment: PM Kisan: इस दिन आ सकती है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त, खत्म होने वाला है करोड़ों किसानों का इंतजार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button