छत्तीसगढ़ के मंत्री, सांसद और विधायक महाकुंभ में लगाएंगे डुबकी, रमन सिंह ने भेजा न्योता


Mahakumbh 2025: महाकुंभ में धार्मिक और सांस्कृतिक सहभागिता का अवसर छत्तीसगढ़ के सभी मंत्री, सांसद और विधायक आगामी 13 फरवरी को उत्तर प्रदेश के महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इस आयोजन में सभी विधायकों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने के लिए पत्र भेजा है। रमन सिंह ने इस पत्र में लिखा है कि उनकी इच्छा है कि विधानसभा के सभी सदस्य और सांसद महाकुंभ स्नान का लाभ उठाएं और इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनें।

त्रिवेणी संगम पर धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन

Prayagraj Mahakumbh: रमन सिंह ने पत्र में महाकुंभ के आयोजन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह अवसर गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन त्रिवेणी संगम पर आयोजित होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी का है। इसके माध्यम से सभी को सनातन लोकतांत्रिक परंपराओं का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने भी छत्तीसगढ़ विधानसभा के सभी सदस्यों को महाकुंभ में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है, जिससे यह आयोजन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से और भी ऐतिहासिक हो जाएगा।

आम लोगों के लिए स्पेशल ट्रेन सेवा

Special Train Service: महाकुंभ में आम लोगों की सहभागिता के लिए एक विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी। यह ट्रेन नागपुर से दानापुर के लिए आज, 8 फरवरी को दोपहर 3 बजे रवाना होगी। इसे “नागपुर-दानापुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन” (गाड़ी नंबर 01203) नाम दिया गया है। इसके बाद, 9 फरवरी को दानापुर से वापसी में “दानापुर-नागपुर कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन” (गाड़ी नंबर 01204) दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकें।

Also Read: CG नगरीय निकाय चुनाव 2025: प्रत्याशियों के खर्च सीमा तय उम्मीदवारों को देना होगा हिसाब जानिए, कितनी है खर्च की सीमा ?

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button