छत्तीसगढ़राजनीति

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव रिजल्ट 2025: भाजपा का कमल खिला, 10 में से 10 नगर निगमों पर कब्जा, जानिए कहां-कौन कितने वोट से जीते…

Nagriya Nikay Chunav Result 2025: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। राज्य के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा ने कांग्रेस को हराकर महापौर पद पर कब्जा कर लिया है। इस चुनाव के परिणाम ने कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हुआ है, खासकर रायपुर में, जहां 15 साल बाद भाजपा ने विजय हासिल की है।

रायपुर में मीनल चौबे की ऐतिहासिक जीत

रायपुर नगर निगम में भाजपा के महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने एक ऐतिहासिक जीत हासिल की है। मीनल ने कांग्रेस की दीप्ति दुबे को 153,290 वोटों से हराकर रायपुर में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। यह जीत भाजपा के लिए न केवल रायपुर की महत्वपूर्ण सीट पर कब्जा करने की पुष्टि करती है, बल्कि राज्यभर में भाजपा के मजबूत होने का संकेत भी है।

10 नगर निगमों में भाजपा की शानदार जीत

इस चुनाव में 11 फरवरी को मतदान हुआ, जिसमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल थे। महापौर पद के लिए कुल 79 प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा ने इन सभी नगर निगमों में कांग्रेस को हराकर महापौर की कुर्सी पर कब्जा किया।

जानिए कहां-कौन कितने वोट से जीते

रायपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – दीप्ति दुबे
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मीनल चौबे
रिजल्ट – 153290 वोट से भाजपा की जीत

दुर्ग नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रेमलता साहू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – अल्का बाघमार
रिजल्ट – 67 हजार वोट से भाजपा की जीत

कोरबा नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – उषा तिवारी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजू देवी
रिजल्ट – 52,000 वोट से भाजपा की जीत

अंबिकापुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत
रिजल्ट – 11,063 वोट से भाजपा की जीत

बिलासपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रमोद नायक
भाजपा महापौर प्रत्याशी – पूजा विधानी
रिजल्ट – 66,179 वोट से भाजपा की जीत

राजनांदगांव नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव
रिजल्ट – 41 हजार से अधिक मतों से भाजपा की जीत

रायगढ़ नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान
रिजल्ट – 34365 वोट से भाजपा की जीत

जगदलपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडेय
रिजल्ट – 8772 वोट से भाजपा की जीत

चिरमिरी नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल
भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय
रिजल्ट – 4000 वोट से भाजपा की जीत

धमतरी नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा
रिजल्ट – 34085 वोट से भाजपा की जीत

Also Read: कांग्रेसी मंदिर में ना घुसे, सर्व आदिवासी समाज ने घेरा थाना

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button