
CG New Government Medical Colleges: छत्तीसगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर राज्य सरकार ने तीन नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों (सरकारी मेडिकल कॉलेज) की स्थापना के लिए 1077 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
किन जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज?
New Govt Medical Colleges: राज्य सरकार ने जांजगीर-चांपा, कबीरधाम और मनेन्द्रगढ़ जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की मंजूरी दी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बजट का वितरण इस प्रकार किया गया है:
- जांजगीर-चांपा मेडिकल कॉलेज – ₹357.25 करोड़
- कबीरधाम मेडिकल कॉलेज – ₹357.25 करोड़
- मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज – ₹362.57 करोड़
मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा
Medical Education in Chhattisgarh: यह बजट न केवल मेडिकल कॉलेजों के निर्माण कार्य, बल्कि उनके विकास और ढांचे की मजबूती के लिए भी स्वीकृत किया गया है। इससे राज्य में चिकित्सा शिक्षा का विस्तार होगा, साथ ही स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं भी प्राप्त होंगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का आभार
Govt Budget Allocation: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राज्य की आम जनता के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव लेकर आएगा।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में नया अध्याय
Public Health Infrastructure: 1077 करोड़ की यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ में सरकारी मेडिकल एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने वाली है। नए मेडिकल कॉलेज न केवल डॉक्टरों की संख्या बढ़ाएंगे, बल्कि आसपास के क्षेत्रों को बेहतर इलाज और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगे। यह फैसला छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत माना जा रहा है।
Also Read: केंद्र से छत्तीसगढ़ को मिला 3,462 करोड़; सीएम साय कहा- यह महत्वपूर्ण राशि…



